Firozabad : वृद्ध को मरा समझ रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक चले गए थे बदमाश, की-मेन ने ऐसे बचाई जान

वृद्ध का डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया, वृद्ध पर बड़ी ही बेरहमी से हमलवारों ने वार किया था। उन्हें ईंटों-पत्थरों से पीटा गया। उन पर धारदार हथियारों से भी हमला हुआ।

Brajesh Rathore
Published on: 1 Sep 2022 6:53 AM GMT
a old man found injured side of shikohabad railway track in firozabad
X

 प्रतीकात्मक चित्र 

Firozabad News : यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में गुरुवार (01 सितंबर 2022) की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक वृद्ध लहूलुहान हालत में कराहता मिला। इस बीच सुबह जब की-मेन को किसी व्यक्ति के करहाने की आवाज सुनाई दी। वह आवाज की दिशा में गया। की-मेन ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

दरअसल, एक वृद्ध व्यक्ति लहूलुहान हालत में पानी मांग रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने वृद्ध को जान से मारने की नीयत से ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से उसके ऊपर हमला किया। की-में ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी तथा आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।

रेलवे स्टेशन से 300 मीटर की दूरी पर मिला वृद्ध

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के महुब्बत अहीर निवासी वृद्ध हरिओम पुत्र कमल सिंह को गांव का ही एक व्यक्ति बुधवार को अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए घर से ले गया था। देर रात तक जब वो घर पर नहीं लोटे, तो गुरुवार सुबह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन (Shikohabad Railway Station) से डाउन लाइन खंभा नंबर 1211/10 गांव नगला हेंडल के पास पटरियों को चेक कर रहे की-मेन को वृद्ध लहूलुहान हालत में कराहता मिला। घायल वृद्ध झाड़ियों में पड़े मिले थे।

हमलावरों ने वृद्ध पर किए कई वार

वृद्ध हरिओम का डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि वृद्ध पर बड़ी ही बेरहमी से हमलवारों ने वार किया था। उन्हें ईंटों-पत्थरों से पीटा गया। उन पर धारदार हथियारों से भी हमला हुआ।वृद्ध की एक बांह और पैर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए हैं। फ़िलहाल, बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बानी हुई है। हमलवार वृद्ध को मृत समझ कर भाग गए ।

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन

जानकारी मिलते ही घायल की पत्नी पुष्पा देवी घर के अन्य सदस्यों को लेकर अस्पताल पहुंची। अपने पति को इस हालत में देखकर वो आवक रह गई। घायल की हालत चिंताजनक मानते हुए डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

क्या कहा GRP ने?

इस बारे में जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह (GRP in-charge Yogendra Singh) ने बताया कि, की-मेन ने एक वृद्ध के घायल होने की सूचना जीआरपी चौकी को दी थी। जिसके बाद जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story