Firozabad News: मेरा अब्दुल ऐसा नहीं हैं, दिमाग से निकाल दो बोले साक्षी महाराज

Firozabad News: हिंदू महिलाओं को सचेत रहने के लिए यह भी कह डाला के मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है, यह भ्रम निकाल देना, अगर यह भ्रम पाले रहे तो ऐसे ही 35 टुकड़े होते रहेंगे।

Brajesh Rathore
Published on: 7 Dec 2022 2:19 AM GMT
X

फ़िरोज़ाबाद: साक्षी महाराज बोले मेरा अब्दुल ऐसा नहीं हैं, दिमाग से निकाल दो

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के कस्बा पाढम (Kasba Padham) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि मैनपुरी, रामपुर, खतौली भारी बहुमत से जीत रहे हैं। गुजरात हिमाचल में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। मैनपुरी चुनाव भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी जीत रहा है। सैफई परिवार हार रहा। इस लिए आरोप लगा रहा है।

साक्षी महाराज कल यहां आए थे उनसे जब उपचुनाव सहित अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों के बारे में बात की गई तो सीधे तौर पर प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत का दावा करते हुए साक्षी महाराज नजर आए। वहीं सीधे तौर पर हिंदू महिलाओं को सचेत रहने के लिए यह भी कह डाला के मेरा अब्दुल ऐसा नहीं है, यह भ्रम निकाल देना, अगर यह भ्रम पाले रहे तो ऐसे ही 35 टुकड़े होते रहेंगे। 35 टुकड़े करने वाले सुधर नहीं सकते इन लोगों के खून में हिंसा है। ये सुधर नहीं सकते।

हारने वाला सदा आरोप लगाता रहता है- साक्षी महाराज

उन्होंने कहा कि हारने वाला सदा आरोप लगाता रहता है। पार्टी और सरकार पर। उन्होंने कहा कि एमसीडी दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा। हिमाचल और गुजरात में भी दो तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बन रही है।

साक्षी महाराज ने कहा समाज के हर वर्ग का भाजपा को खूब समर्थन मिला है। सपा के पास समाजवाद नहीं अब केवल परिवारवाद है। एक ही परिवार की पार्टी है। एक ही परिवार के सदस्य सांसद बनाए जाते हैं। उपचुनाव के परिणाम के बाद सपा साफ ही हो जाएगी।]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है- साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है। योगी सरकार ने गुंडों और माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कब्जा की गई जमीनें खाली कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो दुनिया जीती है। जानवर भी अपने लिए जीते हैं। दूसरों के लिए काम करने वाला ही मनुष्य कहलाने का असली हकदार है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story