Firozabad News: 15 महिलाएं दीवार के मलबे में दबीं, गई थीं महिला की मौत पर शोक जताने

Firozabad news: फिरोजाबाद जिले में बुधवार को एक महिला की मौत पर शोक जताने गई कुछ महिलाओं पर मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Brajesh Rathore
Published on: 2 Oct 2024 3:58 PM GMT
Firozabad News: 15 महिलाएं दीवार के मलबे में दबीं, गई थीं महिला की मौत पर शोक जताने
X

Firozabad news (pic- Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के कमालपुर गांव के कमरुद्दीन के परिवार की महिला रेशमा की मौत हो गई थी। परिवार ने शव को अंतिम संस्कार के लिए दीवार के पास रख दिया था। करीब 15 से 20 महिलाएं पास में बैठकर विलाप कर रही थीं। इसी बीच अचानक दीवार गिर गई, जिसमें दो दर्जन पुरुष और महिलाएं शव के नीचे दबकर घायल हो गए।

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को एक महिला की मौत पर शोक जताने गई कुछ महिलाओं पर मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में शामिल ज्यादातर महिलाएं मृतक की रिश्तेदार और गांव की रहने वाली हैं। घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दीवार जर्जर थी और दीवार गिरने से 15 महिलाएं मलबे में दब गईं। हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने खुद ही मलबा हटाना शुरू कर दिया और घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे में 15 महिलाएं

हादसे में 15 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनमें से पांच महिलाओं की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी शत्रुहन वैश्य जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। सीएमओ, पुलिस और एसडीएम मौके पर हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

ये लोग हुए घायल

हादसे में नारायणी देवी पत्नी सुल्तान सिंह, सूरजमुखी पत्नी मोहनलाल, पूनम देवी पत्नी नरेंद्र सिंह, रुक्मणि पत्नी मिलाप सिंह, शीला देवी पत्नी ओम प्रकाश, रुकमा देवी पत्नी राकेश, ज्ञान श्री पत्नी नहर सिंह, कमला देवी पत्नी डोरीलाल, मीना देवी पत्नी बूटी सिंह, उर्मिला देवी पत्नी अतर सिंह, मेहराज बेगम पत्नी कमरुद्दीन, विमला देवी पत्नी लल्लू सिंह, कांता पत्नी जिमीपाल घायल हुई हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story