Firozabad News : एडीएम ने किया तहसील का आकस्मित निरीक्षण, मचा हड़कम्प

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद तहसील में तब अचानक हड़कम्प मच गया, जब अपर जिलाधिकारी विशु राजा वहां पहुंच गए। निरीक्षण की जानकारी होने पर तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है।

Brajesh Rathore
Published on: 25 July 2024 2:09 PM GMT
Firozabad News : एडीएम ने किया तहसील का आकस्मित निरीक्षण, मचा हड़कम्प
X

Firozabad News : फिरोजाबाद जनपद की शिकोहाबाद तहसील में तब अचानक हड़कम्प मच गया, जब अपर जिलाधिकारी विशु राजा वहां पहुंच गए। निरीक्षण की जानकारी होने पर तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान प्राइवेट कर्मचारियों के काम करते पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।

अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने गुरुवार को शिकोहाबाद तहसील पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले तहसीलदार कोर्ट पहुंचे, जहां प्राइवेट कर्मचारियों को देख उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए सख्त लहजे में कहा कि किसी भी कीमत पर प्राइवेट व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश न कर पाए। एडीए के निरीक्षण को लेकर तहसील प्रशासन में हडकंम्प मच गया, कर्मचारियों में भगदड़ का माहौल देखने को मिला। तहसील में पनपे भ्र्ष्टाचार को लेकर वकीलों ने भी कई बार प्रदर्शन किया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार के साथ-साथ एसडीएम के पेशकार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि तहसील में किसी भी कार्यलय में कोई भी प्राइवेट कर्मचारी को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई प्राइवेट कर्मचारी नजर नहीं आना चाहिए, यदि ऐसा होता पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एडीएम ने सख्त लहजे में सभी कर्मचारियों अधिकारियो को निर्देशित किया कि तहसील में किसी भी प्रकार की दलाली बर्दाश्त नहीं ककी जाएगी। यही नहीं उन्होंने इस दौरान कई रजिस्टर और फाइल्स भी देखे। इसके साथ उन्होंने जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित के काम में किसी भी प्रकार की कोई भी लपरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से समय पर अपना करने के लिए निर्देशित किया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story