TRENDING TAGS :
Firozabad News: मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर फायरिंग, पैर में लगी गोली, जांच जारी
Firozabad News: भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला को मॉर्निंग वॉक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में उनके पैर में गोली लगी है।
पूछताछ करती पुलिस (Pic: Newstrack)
Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र ओवरब्रिज पर भाजपा पार्षद को टहलने से लौटने के दौरान अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। तत्काल मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली। फिलहाल इलाज जारी है। नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कालोनी क्षेत्र भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने व पेट को छूकर निकलने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस तत्काल उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेन्टर में लेकर आई। फिलहाल इलाज जारी जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है घटना के पीछे क्या कारण था यह साफ नही हो सका है।