Firozabad News: भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Firozabad News: फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उन्हें हिन्दू विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यवाही की मांग तक कर डाली है।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Sep 2024 1:15 PM GMT
Firozabad News
X

Firozabad News (Pic: Newstrack) 

Firozabad News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मठाधीश की तुलना माफिया से करने पर एक नई मुसीबत मोल ले ली है। वह साधू संतो के साथ साथ भाजपा के निशाने पर भी आ गए है। फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उन्हें हिन्दू विरोधी बताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कार्यवाही की मांग तक कर डाली है।

आपको बता दें, कि यह पूरा विवाद अखिलेश यादव के उस बयान को लेकर है जो एक प्रेस कांफ्रेंस में दिया था। उन्होंने मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस कदर आलोचना की कि वह मठाधीश औऱ माफिया में अंतर ही भूल गए। उन्होंने कहा कि मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं होता है। अखिलेश के इस बयान को लेकर बबाल मचा है।संतों के साथ-साथ हिन्दू संगठन अखिलेश यादव के इस बयान का विरोध कर रहे है।

आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर फिरोजाबाद जिले की महानगर इकाई ने जैन मंदिर चौराहे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उन्हें हिन्दू, सनातन धर्म विरोधी बताया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव माफियाओं के पोषक रहे है और उन्होंने हिन्दू धर्म के खिलाफ हमेशा ही जहर उगलने का काम किया है। मठाधीश की तुलना माफिया से करना उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है और हिन्दू समाज को गाली देने के समान है। उन्होंने अखिलेश यादव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि आने वाले समय में हिन्दू समाज इन्हें जबाब देगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story