×

UP Politics: 'बाबा अपने आप को भगवान से ऊपर समझने लगे हैं', रामगोपाल यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर तंज

Firozabad News: प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PDA पर तंज कसते हुए उसे एक परिवार तक सीमित बताया। इस पर रामगोपाल यादव ने कहा, 'मुख्यमंत्री में जितना बुद्धि-विवेक है, उतना ही बोलेंगे।'

Brajesh Rathore
Report Brajesh RathoreWritten By aman
Published on: 8 Feb 2024 12:00 PM GMT (Updated on: 8 Feb 2024 12:00 PM GMT)
Firozabad News
X

राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Social Media) 

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री और भाजपा अपने आप को भगवान से ऊपर समझती है। वहीं, जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली रालोद के एनडीए में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी।

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। दरअसल, रामगोपाल फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के मोहल्ला यादव कॉलोनी आए थे। सपा सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। रामगोपाल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

रामगोपाल यादव- 'नीतीश का चरित्र ही ऐसा है'

इस दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीडिया से भी बात की। पत्रकारों ने उनसे जब ये पूछा कि, लोकसभा चुनाव आने से पूर्व इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) में दरार आ गई है। नीतीश कुमार NDA में चले गए, तो उन्होंने कहा 'उनका चरित्र ही ऐसा है, हो सकता है वापस आ जाएं।'

जयंत चौधरी के NDA में जाने पर ये बोले

सपा नेता से जब मीडिया ने ये पूछा कि, 'जयंत चौधरी भी बीजेपी के साथ जा रहे हैं। इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जबाब दिया 'जो चीज जब तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आता, तब तक कुछ कहना गलत है। उन्होंने कहा, चुनाव आते-जाते रहते हैं।'

'मुख्यमंत्री में जितना बुद्धि-विवेक है, उतना..'

प्रोफेसर रामगोपाल यादव से पूछा गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PDA पर तंज कसते हुए उसे एक परिवार तक सीमित बताया। इस पर रामगोपाल यादव ने कहा, 'मुख्यमंत्री में जितना बुद्धि-विवेक है, उतना ही बोलेंगे।'

'बाबा' अपने आप को भगवान से ऊपर समझने लगे हैं

मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि, जिस प्रकार कृष्ण ने कौरवों से पांच गांव मांगे थे, उसी प्रकार अयोध्या, मथुरा, काशी मांग रहे हैं। इस पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा, जो लोग अपने आप को राम, कृष्ण, शिव से ऊपर मानते हैं उससे बड़ा कोई मूर्ख नहीं होता। 'बाबा' अपने आप को भगवान से ऊपर समझने लगे हैं। भगवान कण-कण में हैं। भगवान को मंदिर में नहीं बांधा जा सकता। हर दिल और दिमाग में हैं। अयोध्या मुद्दे पर उन्होंने कहा, 'हम सब भगवान राम को मानते हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story