TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Firozabad News: 11 दिन बाद भी महज आश्वासन, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से प्रभावित लोगों की स्थिति बदतर

Firozabad News: पीड़ितों से आज सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुलाकात की। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया।

Brajesh Rathore
Published on: 26 Sep 2024 3:41 PM GMT
Firozabad News
X

सांसद ने किया इलाके का मुआयना (Pic: Newstrack)

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना क्षेत्र शिकोहाबाद नौशहरा के एक पटाखे के गोदाम में भीषण ब्लास्ट के 11वें दिन जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद ने पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने पीड़ित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना। सांसद ने ब्लास्ट से गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार तक पीड़ितों की बात पहुंचाएंगे। सरकार से क्षतिपूर्ति के लिए उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

सरकार तक पहुंचाने की कही बात

बताते चलें कि 16 अगस्त की रात नौशहरा में पटाखे के गोदाम में भीषण धमाके से गांव के कई मकान जमीदोज हो गए थे। जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। भीषण धमाके में गांव में पांच लोगों की मौत हो गई थी साथ ही 8 लोग घायल हो गए थे। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए पीड़ितों को 6500 रूपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की थी। इससे ग्रामीण आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए थे। गुरुवार को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा नौशहरा में पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने गांव में हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों की पीड़ा को सुना।

नेता दे रहे महज आश्वासन

गाँव नौशहरा के पीड़ित जहाँ एक ओर बेघर हैं, घायल हैं अपनों को खोने का गम है। पाँच लोगों की अकाल मृत्यु हो गयी। बारह लोग घायल है। एक दर्जन मकान ध्वस्त हो गये। सौ से अधिक मकान क्षित ग्रस्त हैं। ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे प्राथमिक विद्यालय पंचायत घर में रह रहे है। महिलाएं भूखहड़ताल कर धरने पर है। पीड़ितों को इलाज के लिए धन की अवश्यता है लेकिन सभी राजनीतिक दल के नेता आते हैं और आश्वासन रूपी झुनझुना दे कर चले जाते हैं। अभी तक आम लोग चंदा देकर मदद कर रहे है। मगर सांसद, विधायक महज राजनीति कर रहे हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story