×

Firozabad : पुलिस और गौ तस्कर गिरोह में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, 4 अरेस्ट

Firozabad Crime News: पुलिस की मानें तो गौर तस्कर गिरोह थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर अबू हुरेरागंज के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिल गई थी।

Brajesh Rathore
Published on: 27 Oct 2023 10:42 AM GMT (Updated on: 27 Oct 2023 10:44 AM GMT)
Firozabad Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social  Media) 

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस में अबू हुरैरा गंज के पास पुलिस और गौ तस्कर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें नौशाद नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल के साथ पुलिस ने मौके से 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जिला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई में बदमाशों को अरेस्ट किया गया।

फिरोजाबाद पुलिस (Firozabad Police) ने सभी को कस्टडी में रखा है। रामगढ़ थाना पुलिस ओर SOG पुलिस ने शुक्रबार (27अक्टूबर) तड़के करीब 4 बजे दबिश डाली। इस दौरान पुलिस और गौ तस्करों में मुठभेड़ हुआ। नौशाद नामक बदमाश के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर गया। वहीं, आमिर, साबिर ओर मुशीर को भागते समय पुलिस वालों ने दबोच लिया।

मुखबिर से मिली थी सूचना

स्थानीय पुलिस की मानें तो गौर तस्कर गिरोह थाना रामगढ़ क्षेत्र के अब्बास नगर अबू हुरेरागंज के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिल गई थी। पुलिस ने गिरोह की घेराबंदी शुरू कर दी। पशु तस्करों ने खुद को पुलिस से घिरा देखा तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

एक के पैर में लगी गोली

जवाबी फायरिंग में नौशाद नामक बदमाश के पैर में गोली लगी जिससे वो घायल हो गया। पुलिस ने मोके से जिंदा गाय और दो देशी तमंचा के साथ-साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किए। गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पुलिस को मिले हैं। सीओ सिटी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि, 'सभी आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी, की जाएगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story