Firozabad News: टूरिस्ट बस बालू के ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 87 घायल

Firozabad News: हादसे में तीन की मौत हो गई है। 87 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज और शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Brajesh Rathore
Published on: 25 July 2024 3:51 AM GMT (Updated on: 25 July 2024 4:29 AM GMT)
Firozabad News
X

अस्पताल में भर्ती घायल। (Pic: Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद में बीती रात लगभग 1 बजे थाना नगला खगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के खंबा नम्बर 59 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। वहाँ चीख पुकार मच गयी जिसमें बस चालक सहित 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। लगभग 87 लोग घायल हुए हैं। बस में छोटे बड़े सभी मिलकर 150 लोग सवार बताये जा रहे थे। जिसमें 40 से 45 के लगभग लोग सुरक्षित हैं। बाकी को सैफई मेडिकल कालेज और शिकोहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

चालक को नींद आने से हुआ हादसा

घटना के बाद मौके पर पहुँचे SDM सिरसागंज सतेन्द्र सिंह ने बताया कि रात लगभग एक बजे ये भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार टूरिस्ट बस पीछे से जाकर आगे चल रहे बालू के भरे ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी है और बहुत लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा हा कि बस चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ है।

एसपी ने बताया बहराइच से दिल्ली जा रही थी बस

घटना के बाद एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि बहराइच से दिल्ली जाने वाली बस में 150 लोग सवार थे जिसमें 40 से 45 लोग सुरक्षित हैं, बाकी लोग घायल हुए हैं। उनको सैफई मैडिकल कालेज और शिकोहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है।

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद हॉस्पिटल में आये घायलों के नाम

  • सोफिया उम्र 35 पत्नी महमूद शरीफ
  • निवासी पियागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच,
  • हंसराज उम्र 18 पुत्र रछराम
  • निवासी पियागपुर साहनी थाना कुटिहार बहराइच,
  • रामदेव उम्र 40 पुत्र छेदू निवासी गोबा थाना रामनगर बहराइच मृत,
  • सहनाज अली उम्र 25 पुत्र अब्बास अली निवासी वीरपुर थाना पियागपूर बहराइच ,
  • ताहिल उम्र 06 वर्ष पुत्र महुम्मद शरीफ निवासी पियागपूर शमी थाना पियागपुर ,
  • सपना 27 अयोध्या प्रसाद निवासी पियागपुर बहराइच,
  • अबीदा 08 वर्ष पुत्री साबिर
  • निवासी पियागपुर साहनी,
  • फिरोज उम्र 20 वर्ष अबास अली निवासी वीरपुर थाना पियागपुर,
  • उमेश गोस्वामी 27 वर्ष पुत्र रामदुलारे
  • निवासी राजापुर गिरेंट थाना विश्वेश्वर गंज बहराइच,
  • राजा बाबू 19 वर्ष चांद महुममद
  • निवासी खुटेना घोसलीपूरवा
  • थाना रानी पुर बहराइच,
  • रियाज पुत्र चांद महुम्मद 18 वर्ष
  • निवासी खुटेना घोसलीपूरवा
  • थाना रानी पुर बहराइच,
  • रामू सिंह 48 पुत्र बद्री नाथ
  • निवासी बेशनपुरवा थाना पियागपुर,
  • अंजू 45 वर्ष पत्नी रामू सिंह
  • निवासी बेशनपुरवा थाना पियागपुर ,
  • जवाहर लाल पुत्र धनी राम
  • शिसाना पंडितपुर थाना बशेसरगंज बहराइच,
  • रामू 18 जवाहर लाल
  • निवासी शिसाना पंडितपुर थाना बशेसरगंज बहराइच,
  • अरशद 09 पुत्र पप्पू
  • निवासी पियागपुर साहनी
  • बहराइच,पप्पू 36 पुत्र हनीफ
  • निवासी पियागपुर साहनी ,
  • शाइजा 40 पत्नी सलीम
  • निवासी सेवा समर थाना पियागपुर,
  • आयना 18 सलीम निवासी सेवा समर थाना पियागपुर
  • किशन कुमार 31 वर्ष पुत्र राम अचल निवासी जमुना कला थाना बेसवरसगंज
  • माया राम 40 वर्ष रेखाराम
  • हरियार थाना पियागपुर
  • सुरेश 38 रूपेंद्र प्रसाद निवासी हरियाहर थाना पियागपुर
  • चांद बाबू 40 नानबाबू निवासी चिलवरिया थाना बहराइच
  • अनिल उम्र 21 निवासी पुत्तू लाल
  • निवासी बहराइयाच
  • अभिषेक उम्र 30 पुत्र अशोक कुमार निवासी मोतवा गोपाल पूर
  • संतोष कुमार उम्र 36 पुत्र बबलू
  • निवासी कला भोर नगरिया
  • थाना गोला
  • सत्य नारायण 24 पुत्र रामफेरे निवासी मर्दा नगर बहराइच
  • कृष्ण लाल 30 साल पुत्र नागेश्वर प्रसाद निवासी लखा रामपुर बहराइच
  • अयोध्या प्रसादुम्र 40 पुत्र भगवती प्रसाद निवासी लखा रामपुर
  • आकाश कुमार 22 पुत्र छेदी लाल निवासी लखा रामपुर थाना विश्वेशरगंज बहराइयां को शिकोहाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story