×

UP Politics: 'INDIA गठबंधन 2024 चुनाव के लिए...कांग्रेस को लेनी होगी बड़ी जिम्मेदारी', सपा नेता शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Lok Sabha Elections 2024: शिवपाल यादव ने कहा, 'इंडिया गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए है। आप अभी से इसके लिए कैसे कह सकते हैं? यह 2024 के लिए गठबंधन बना था। अभी तो समय है। हमलोग चाहते हैं कि यह गठबंधन मजबूत हो।'

Brajesh Rathore
Published on: 23 Nov 2023 11:30 AM GMT (Updated on: 23 Nov 2023 11:34 AM GMT)
loksabha election 2024
X

शिवपाल यादव (Social Media)

Firozabad News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव (SP Leader Shivpal Singh Yadav) गुरुवार (23 नवंबर) को फ़िरोज़ाबाद में रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर सकारात्मक बातें कही। शिवपाल यादव ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार और 'पनौती' जैसे विवादित मुद्दे पर भी अपनी बातें रखी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव एक शादी समारोह में फिरोजाबाद पहुंचे थे। मीडिया से बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी इससे जुड़ा सवाल पूछा? जिसके जवाब में उन्होंने कहा जितनी सीटों प्रत्याशी उतारे हैं, अधिकांश पर जीत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारेगी।

हर जीत का क्रेडिट PM मोदी-CM योगी को कैसे?

वहीं, क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंडिया के हारने के बाद सोशल मीडिया पर किसी के लिए 'पनौती' शब्द का इस्तेमाल किया गया है। पनौती पर राहुल गांधी ने भी एक सभा में बोला। इसे आप कैसे देखते हैं? के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा, 'यह सभी लोग समझते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के चाहे प्रधानमंत्री हो चाहे मुख्यमंत्री, सरकार हर चीज में श्रय लेना चाहती है। हर चीज अपने कब्जे में करना चाहती है। ED के माध्यम से, सीबीआई के माध्यम से देखिए इस तरह हर जगह इन्हें पॉलिटिक्स नहीं करनी चाहिए। क्या खेलों में भी राजनीति चलेगी? हर जगह राजनीति ठीक नहीं।'

'हर चीज में हिंदू-मुस्लिम ला देते हैं'

शिवपाल यादव से आगे पूछा गया, प्रधानमंत्री मोदी मथुरा आ रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में इसे कैसे देखते हैं? इसके जवाब में सपा नेता ने कहा, 'वह प्रधानमंत्री हैं। जहां चाहे वहां घूम सकते हैं। लेकिन मैं इतना बता देना चाहता हूं चाहे दिल्ली की सरकार हो चाहे उत्तर प्रदेश की सरकार, इनके 10 साल में प्रदेश के लिए, देश के लिए जनता के लिए, यहां तक कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के लिए कोई एक काम बता दीजिये। गिनाने पर आते हैं तो पूरे दिन काम गिनाते हैं, लेकिन जनता के लिए एक बता दें। हर चीज में ये मंदिर, मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम ला देते हैं। जनता को बस परेशान कर रहे हैं। महंगाई की बात नहीं करते। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि थाना और तहसीलों की जनता बहुत परेशान है।'


शिवपाल बोले- बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस की

मीडिया ने विपक्षी गठबंधन INDIA को लेकर भी सवाल किया। पूछा- इंडिया गठबंधन बिखरता नजर आ रहा। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के खिलाफ लिए बोल रही और आप भी। इस पर क्या कहेंगे? इसके जवाब में शिवपाल यादव ने कहा, इंडिया गठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए है। आप अभी से इसके लिए कैसे कह सकते हैं? यह 2024 के लिए गठबंधन बना था। अभी तो समय है। हमलोग चाहते हैं कि यह गठबंधन मजबूत हो। गठबंधन मजबूत होकर ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटा सकती है। इसमें जिम्मेदारी कांग्रेस की है। वह बड़ी पार्टी है। कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। हम सबको इकट्ठा कर बीजेपी को हराना चाहिए।'

फ़िरोज़ाबाद से कौन लड़ेगा चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी कितनी मजबूत है और कितनी सीट जीत रही है? इसके जवाब में सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, 'ये तो हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा।' उनसे पूछा गया, आप पिछली बार फिरोजाबाद से सांसद का चुनाव लड़े थे, इस बार चाचा-भतीजे एक साथ हैं? जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कहां से चुनाव लड़ेंगे ये पार्टी का मुद्दा है। वैसे हाल में सम्मेलन में यह साफ हो गया था कि फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव अक्षय यादव लड़ेंगे। हम तो अभी विधायक हैं।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story