TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Firozabad News: कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर दी जान, मुहल्ला रहट गली में फैली सनसनी

कर्ज से परेशान होकर एक स्वर्ण कारीगर ने गैराज में रखी अपनी कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

Brajesh Rathore
Published on: 28 Sep 2024 12:16 PM GMT
Firozabad News: कर्ज में डूबे युवक ने गोली मारकर दी जान, मुहल्ला रहट गली में फैली सनसनी
X

Firozabad News: फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मुहल्ला रहट गली में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्वर्ण कारीगर ने गैराज में खड़ी अपनी कार में बैठकर खुद को गोली मार ली। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े और खून से लथपथ स्वर्णकारीगर को लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी होने पर एसपी डॉग स्कवायड के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पर टीम ने कुछ नमूने इकट्ठा किए। मृतक के भाई ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है।

रहट गली निवासी 40 वर्षीय योगेंद्र शर्मा उर्फ पेंटर स्वर्ण कारीगर है। वह बड़ा बाजार में तिदरी पर बैठकर स्वर्ण के टूटे हुए आभूषणों की मरम्मत करने का काम करता है। उसकी पत्नी एक शिक्षिका है। उसका एक बेटा और बेटी है। शनिवार सुबह उसकी पत्नी स्कूल चलीं गईं। बेटा और बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद वह घर आया, इसके बाद वह गैराज में खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर पिस्तल से खुद को गोली मार ली। युवक की मृत्यु की जानकारी होते ही उसके स्वजनों में कोहराम मच गया।

युवक द्वारा गोली मार कर आत्महत्या करने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीन कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह सहित फोर्स रहट गली पहुंचे। एसपी ग्रामीण ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया। फील्ड यूनिट ने नमूने एकत्रित किए। कार में मिली बिना लाइसेंसी पिस्तल, एक खोका और चार जिंदा कारतूस को कब्जे में लेकर सील किया दिया। इसके साथ ही अन्य नमूने भी एकत्रित किये। इस संबंध में स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक पर कर्जा था। लोग उसके घर आए दिन अपने अपना कर्जा मांगने आते थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

इस संबंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि युवक ने अपनी कार में बिना लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story