×

Firozabad News: थर्माकॉल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफ़री

Firozabad News: शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना लाइनपार क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफ़री मच गयी, ज़ब एम के ग्लास के थर्माकोल गोदाम में भीषण आग लग गयी।

Brajesh Rathore
Published on: 28 Feb 2025 5:26 PM IST
Firozabad News: थर्माकॉल गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा तफ़री
X

थर्माकॉल फैक्ट्री व गोदाम में लगी भीषण आग  (photo: social media )

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कॉलोनी इलाके में थर्माकोल गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफ़री मच गयी। करीब एक घंटे की कड़ी मसकद के बाद फायर फाइटरो ने आग पर पाया काबू।

शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे फ़िरोज़ाबाद शहर के थाना लाइनपार क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफ़री मच गयी, ज़ब एम के ग्लास के थर्माकोल गोदाम में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुब्बारा आसमान में बादल बनकर छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ जनपद की करीब आधा दर्जन दमकल पहुंच गयी। एक घंटे की कड़ी मसकद के बाद फायर फाइटरो ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। आग में लाखों रूपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर

सतेंद्र कुमार पाण्डेय CFO ने जानकारी देते हुए बताया थर्माकोल गोदाम में आग लगी है। चार पाँच फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर लगी है।अन्य गाड़ी बुलाई गयी है, आग बुझाई जा रही है। घनी आबादी में फ़ेक्ट्री की NOC नहीं होंगी, जाँच का विषय है। आग बुझाई जा रही है। आग पर काबू पाना हमारी प्राथमिक है।

अज्ञात कारण से आग लग गयी

फैक्ट्री मालिक किशन राठी ने बताया उनका थर्माकोल का गोदाम है। अज्ञात कारण से आग लग गयी है। माल बाहर से आता है, जो रखा था। अज्ञात कारण से आग लग गयी है। कारण कोई पता नहीं है। नुकसान का आंकलन मुनीम करेगा। हमें इसकी जानकारी नहीं है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story