×

Firozabad News: राम मंदिर के एक वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य रथ यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

Firozabad News: भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर में राष्ट्र सेवा संगठन के तत्वावधान में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बुधवार सुबह कालीदेवी मंदिर बड़ा बाजार से प्रारंभ हुआ।

Brajesh Rathore
Published on: 22 Jan 2025 6:20 PM IST
Firozabad News
X

Firozabad: Grand Rath Yatra marks one year of Ram temple completion (Photo: Social Media)

Firozabad News: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर में राष्ट्र सेवा संगठन के तत्वावधान में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बुधवार सुबह कालीदेवी मंदिर बड़ा बाजार से प्रारंभ हुआ। जिसके बाद रथ यात्रा ब़ड़ा बाजार, नारायण तिराहा, तहसील तिराहा होते हुए एटा तिराहा पर पहुंची और फिर यहां से पंजाबी कॉलोनी स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। रथ यात्रा का मार्ग में भव्य स्वागत हुआ। पुष्प वर्षा की और पालिका द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।

रथ यात्रा का शुभारंभ एसडीएम कृति राज ने भगवान श्रीराम और मां जगत जननी सीता की मूर्ति की आरती उतार कर किया। मोहनलाल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान चेयरमैन रानी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामकैलाश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, ग्रीशचंद्र शेखर अग्रवाल, अतुल गुप्ता, मदालशा त्रिपाठी, प्रिन्स जैन, मनु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

रथ यात्रा काली देवी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार पहुंची। यहां योगेश गुप्ता ने यात्रियों का स्वागत किया। पालिका के सामने पहुंचने पर श्रीराम रथ यात्रा और उसमें शामिल सभी लोगों का पालिकाध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पालिका के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। नारायण तिराहा, तहसील तिराहा, पक्का तालाब पर भी स्वागत किया गया। रथ यात्रा पंजाबी कलोनी स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। श्रीराम रथ यात्रा में शामिल महिला, पुरुष और बच्चे जय श्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा के आगे चल रहे बैंड बाजे मधुर ध्वनि में बजाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे युवा टोली नृत्य कर रही थी। रथ यात्रा के डोले के साथ बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चल रहे थे।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story