×

Firozabad News: मुस्लिम समाज के लोगों ने की पुष्पवर्षा, पुलिस और सेना ने निकाली तिरंगा यात्रा

Firozabad News: जनपद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत फ़िरोज़ाबाद पुलिस और सेना के जवानों द्वारा शहर में चार किलोमीटर की तिरंगा मार्च यात्रा निकाली गई।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Aug 2023 3:02 PM GMT

Firozabad News: जनपद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत फ़िरोज़ाबाद पुलिस और सेना के जवानों द्वारा शहर में चार किलोमीटर की तिरंगा मार्च यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। वो खुद यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारे लगाए।

गंगा जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

फ़िरोज़ाबाद एसपी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में तिलक इंटर कालेज से जवानों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा फ़िरोज़ाबाद शहर के मुख्य मार्गो पर होती रसूलपुर थाने पर संपन्न की गई। पुलिस की तिरंगा यात्रा का मुस्लिम और सभी धर्मो के लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे भी लगाए।

पुलिस इस तिरंगा यात्रा में गंगा जमुनी की तहजीब की मिसाल देखने को मिली। इस दौरान एसपी सिटी ने असमाजिक तत्व के लोगां को चेतावनी दी है कि वह जांच एजेसियों के रडार पर चिन्हित हो चुके हैं। उनपर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story