×

Firozabad News: कैंडिल जलाकर किया शहीदों को नमन, पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

Firozabad News: आजादी की पूर्व संध्या पर नगर में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में राजनीतिक दलों, व्यापारी, मजदूरों सहित सभी वर्गां के लोगों ने हिस्सा लिया।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Aug 2023 4:33 PM GMT

Firozabad News: आजादी की पूर्व संध्या पर नगर में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में राजनीतिक दलों, व्यापारी, मजदूरों सहित सभी वर्गां के लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आयोजन में भाईचारे की दिखी मिसाल

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में थाना शिकोहाबाद की पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगां ने भाग लिया। इसमें पुलिस के साथ तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा राजनीतिक दलों में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता, व्यापार मंडल, महिला मंडल तथा हिन्दू, मुस्लिम सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई सभी वर्गां के लोग शामिल हुए।

इस दौरान एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, सीओ देवेन्द्र सिंह, एसडीएम विवेक मिश्रा, तहसीलदार हर्षवर्धन, नायब तहसीलदार अवनीष कुमार, कोतवाल हरमिंदर मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील कार्यालय परिसर में भी आयोजन हुआ। यहां 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति का संदेश दिया।

Brajesh Rathore

Brajesh Rathore

Next Story