×

Firozabad News: इस बार कैसा होगा अयोध्या में दिवाली? क्या फिर बनेगा कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड, मंत्री ने क्या कहा?

Firozabad News: जयवीर सिंह ने कहा अयोध्या में इस बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इस वर्ष 21 लाख दिए जलाने का काम करेंगे।

Brajesh Rathore
Published on: 29 Sep 2023 1:58 PM GMT
Sanskrit and Tourism Minister Jaiveer Singh
X

Sanskrit and Tourism Minister Jaiveer Singh

Firozabad News: प्रदेश सरकार के संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अयोध्या में दीपोत्सव के बारे में कहा अयोध्या न सिर्फ उत्तर प्रदेश और भारत के लिए बल्कि विश्व पटल पर सनातनियों के आस्था का केंद्र है। वह लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन राम लला अपने मूल स्थान पर विराजमान होंगे। वह दिन जनवरी में तय हो गया है। यह दिवाली श्री राम के स्थापित होने से पूर्व अंतिम दीपावली होगी। इस दीपावली को भव्यतम तरीके से बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्रालय लगा हुआ है। इसके साथ ही पिछले साल लगभग 17.5 लाख दिए जलाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

उन्होंने कहा अयोध्या में इस बार हम अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। इस वर्ष 21 लाख दिए जलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भव्य अयोध्या अलौकिक अयोध्या और विश्वस्तरीय नगर बनाने के लिए सरकार प्रदेश सरकार भारत सरकार के करीब सभी विभाग अपनी योजना को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। प्रयास यह है कि जब जनवरी के महीने में देश दुनिया के श्रद्धालु अयोध्या की धरती पर पधारे तो उन्हें कोई असुविधा न हो। उनको भव्यता और दिव्यता का स्वरूप नजर आए। उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि भारत की राष्ट्रपति इस दीवाली अयोध्या आएं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहें। राष्ट्रपति भी सनातनी हैं। सभी सनातनियों को जिनकी आस्था भगवान राम में, भारत के सनातन परंपराओं में, संस्कृत में और विरासत में है वे सभी लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री ने कहा कि सही बात यह है कि इनका गठबंधन INDIA के नाम पर हुआ। इनकी ना तो कोई नीति है और ना रीति है, सिर्फ यो लोग मोदी को हटाने और नीचा दिखाने के नाम पर एक हुए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए साथ आए बेमेल लोगों का यह गठबंधन अधिक दिन नहीं चलने वाला।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story