×

Firozabad News: भाजपा पर बिफरे शिवपाल यादव, मिल्कीपुर उपचुनाव में लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोले- हुई लोकतंत्र की हत्या

Firozabad News: शुक्रवार को फिरोजाबाद में दो अलग-अलग निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को बेईमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने बेईमानी की।

Brajesh Rathore
Published on: 7 Feb 2025 6:54 PM IST
Firozabad News: भाजपा पर बिफरे शिवपाल यादव,  मिल्कीपुर उपचुनाव में लगाया धोखाधड़ी का आरोप, बोले- हुई लोकतंत्र की हत्या
X

Firozabad News: शुक्रवार को फिरोजाबाद में दो अलग-अलग निजी कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को बेईमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में शासन और प्रशासन ने बेईमानी की। दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हारेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

मिल्कीपुर में प्रशासन ने बड़ी धोखाधड़ी की

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा दिल्ली में हार जाएगी, और आम आदमी पार्टी जीतेगी। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने और हर स्तर पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। मिल्कीपुर उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यहां लगातार जीतती रही है, लेकिन इस बार प्रशासन ने बड़ा धोखाधड़ी किया है। उन्होंने कहा कि कड़ा मुकाबला हुआ है और अब परिणाम ही यह बताएंगे कि जनता ने भाजपा को किस तरह चुनौती दी है।

महाकुंभ में व्यवस्थाएं सही नहीं

महाकुंभ में आग लगने की घटना पर उन्होंने कहा कि वहां व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं और सरकार ने इसे छिपाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस बार व्यवस्थाएं सही नहीं थीं, जिससे लोग परेशान हुए। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के कफन भेजने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पारदर्शी चुनाव कराना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।



Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story