×

Firozabad News: 27 साल बाद सत्ता में आई है, 7 माह में चली जाएगी भाजपा सरकार: रामगोपाल

Firozabad News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को शिकोहाबाद जिले में एक शादी समारोह में शामिल होंगे। यहां उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणामों को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए।

Brajesh Rathore
Published on: 8 Feb 2025 8:48 PM IST
Firozabad News
X

SP Leader Ram Gopal (Photo: Social Media)

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शनिवार को एक शादी समारोह में भाग लेने शिकोहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इलैक्शन कमीशन पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 27 साल के बाद भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई है, उन्हें ज्यादा खुशी नहीं जतानी चाहिए। सात माह में भाजपा की सरकार चली जायेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा को जिताने में लगी हुई थी।

दिल्ली में जीत पर सपा सरकार को पहले से आभास था

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि "दिल्ली में जीत पर सपा सरकार को पहले से आभास था। इलेक्शन कमीशन शून्य हो गया था। हम लोगों ने लोकसभा में इलेक्शन कमीशन का कफन डाल दिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग करके चीटिंग की जा रही है। अगर इलेक्शन कमीशन संज्ञान लेता तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। पुलिस के जरिये कसी को भी खदेड़ा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस जीत से ज्यादा प्रसन्न नहीं होनी चाहिए। 27 साल बाद उनकी सरकार बनी है। भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी थी। सत्ता का दुरुपयोग किया था। कुंभ पर प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि मीडिया में हिम्मत नहीं है कि वह सच्चाई दिखा सके और बता सके। कौन दिखा सकता है कि गंगा में लाशें तैर रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला

प्रोफेसर रामगोपाल शनिवार को एक शादी समारोह में भाग लेने आए हुए थे। यहीं पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। जहां उन्होंने भाजपा को ज्यादा खुशी मनाने की नसीहत दी, वहीं कांग्रेस को भाजपा को जिताने और आम आदमी पार्टी को हराने में लगे रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर इलेक्शन कमीशन निष्पक्ष काम करता तो चुनाव के परिणाम अलग होते। लेकिन इलेक्शन कमीशन ने किसी भी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसकी बजह से भाजपा ने जीत हासिल की है। इस दौरान उनके साथ जनपद के सपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story