×

Firozabad: पर्यटन व पर्यावरण राज्य मंत्री ने 10 ईको टूरिज्म केंद्रों का किया लोकार्पण, बोटिंग का उठाया लुफ्त

Firozabad News: पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि बिना वन क्षेत्र को नुकसान पहुचाएं व जंगली जानवरों को बिना कोई हानि पहुचांए पर्यटकों के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है। पूरे प्रदेश में आज 10 जगहों पर ईको पर्यटन स्थलों का लोकार्पण किया गया है।

Brajesh Rathore
Published on: 16 Feb 2024 1:46 PM GMT
Firozabad News
X

Firozabad News (Pic:Newstrack)

Firozabad News: कभी यमुना की तलहटी में डाकुओं का बोलबाला था। यमुना की खादर डाकुओं के लिए शरण स्थली थी। लोग यहां आने से भी घबराते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब यमुना की तलहटी में ईको टूरिज्म बनाए जा रहे हैं। जहां लोग आकर प्रकृति, यमुना में बोटिंग का पूरा आनन्द उठा सकते हैं यह विचार प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिह ने रपडी में इको टूरिज्म के लोकार्पण के दौरान लोगों से व्यक्त किए। उन्होंने ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ऐसे स्थलों को विकसित कर उन्हें पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। मथुरा से लेकर रपडी तक यमुना नदी में स्टीमर को चलवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे पर्यटक रपडी से लेकर मथुरा, बृन्दावन, आगरा ताजमहल का आनन्द एक साथ उठा सके।

ईको टूरिज्म बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार

पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि बिना वन क्षेत्र को नुकसान पहुचाएं व जंगली जानवरों को बिना कोई हानि पहुचांए पर्यटकों के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है। पूरे प्रदेश में आज 10 जगहों पर ईको पर्यटन स्थलों का लोकार्पण किया गया है। आगे भी सरकार प्रदेश को एक पर्यटन स्थल बनाने का प्रयास करेंगी। जिससे देश विदेश से अधिक से अधिक लोग यहां आकर आनन्द उठा सके। जहां भी ईको टूरिज्म केंद्र बनेंगे वहां युवाओं को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ग्रामीण अंचल के युवकों को रोजगार के लिए नही भटकना पड़ेगा। पर्यवरण को संरक्षण मिलेगा। पिछड़े इलाकों में विकास होगा। अगर कुछ अन्य जरूरत हुई तो धन उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं मेजर रामवीर सिह पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को लेकर एक प्रदर्शनी लगाई। जिसमें इको फ्रेंडली सिस्टम की संरचना कैसे की जाए विषय पर प्रदर्शनी लगाई। पर्यटन और पर्यावरण मंत्री ने प्रदर्शनी देखकर छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान सहकारी बैंक अतुल प्रताप, विजय प्रताप यादव, जोगेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख लाल सिह चौहान, प्राधन रपडी प्रमोद यादव, पूर्व प्राधन रामहरी, के. के. सिंह, उपासना सिंह, पूर्व प्रधान डाहिनी राहुल यादव, कर्मवीर सिंह यादव, इंजीनियर रामब्रेश यादव के साथ वन विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

आधा दर्जन से अधिक ईको टूरिज्म केंद्रों का लोकार्पण

मथुरा से लेकर रपडी तक टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आधा दर्जन से अधिक परियोजनाओं का पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह व पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार ने लोकार्पण किया गया। जिसमें रपडी इको टूरिज्म, जनपद रायबरेली में इंदिरागांधी स्मारक ईको टूरिज्म, लखीमपुर खीरी ईको टूरिज्म, सोनभद्र हाथीनाला बायोडायवर्सिटी हॉट स्पॉट ईको टूरिज्म, रायबरेली समयपुर पक्षी बिहार, बनारस सहित 10 ईको टूरिज्म शामिल हैं। पर्यटन मंत्री व पर्यावरण मंत्री ने यमुना नदी में बोटिंग का लुफ्त उठाया। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने पर्यवरण राज्य मंत्री को यमुना व रपडी क्षेत्र की विशेष जानकारी दी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story