×

Firozabad News: फाँसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Firozabad News: घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने बताया कि अभी इस घटना की जांच की जा रही। वहीं घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार हो गया हैं।

Brajesh Rathore
Published on: 31 Jan 2024 4:25 PM GMT
Firozabad News
X

Firozabad News (Pic:Newstrack)

Firozabad News: जनपद के फ़िरोज़ाबाद थाना शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला ओम नगर में बुधवार शाम एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद घर में मां को फंदे पर लटका देख बच्चों ने चीख पुकार मचा दी। उसके बाद मोहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। जानकारी होने पर मृतका के पिता घर पहुंचे तो उसकी बेटी का शव फंदे पर झूल रहा था। घटना के बाद मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया।

ससुराल पक्ष फरार

थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित ओम नगर निवासी 30 वर्षीय गायत्री देवी ने बुधवार शाम पांच बजे के करीब अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के पिता सतीश की सूचना पर इंस्पेक्टर अपराध रमेश सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के पिता ने अपने दामाद पर बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। मृतका के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया की उसका दामाद माधव शर्मा मसाला बेचने का कार्य करता था। उसने यह काम छोड़ दिया था, जिसकी वजह से आए दिन घर पर कलह होती रहती थी। इसी कलह के कारण उसकी बेटी ने आत्महत्या की हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

मृतका अपने पीछे तीन बच्चे छोड़कर गयी हैं। मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ शिकोहाबाद प्रवीन तिवारी ने बताया कि अभी इस घटना की जांच की जा रही। वहीं घटना के बाद से ही मृतका का पति फरार हो गया हैं। जिसकी तलाश की जा रही। मृतका के स्वजनों से तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story