×

Firozabad News: प्रधान चुनाव की रंजिश में महिला की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Firozabad News: एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया गाँव का मोहित बदमाश किस्म का व्यक्ति है। उसने गीता देवी के मकान पर ईंट पत्थर फेंके और फायरिंग की। जिसमें गीता देवी को एक गोली लग गयी जिससे उनकी मौत हो गयी।

Brajesh Rathore
Published on: 16 Nov 2023 3:41 AM GMT
Firozabad News
X

मौके पर मौजूद पुलिस (Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद जनपद में बुधवार रात आठ बजे के करीब आपराधिक प्रवृत्ति के व्यकित मोहित यादव ने अपने साथियों के साथ विधवा महिला गीता देवी के घर पर हमला बोल दिया। आरोपी गीता देवी के घऱ पर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसी दौरान छत पर खड़ी गीता देवी की गोली लगने से मौत हो गई। मोहित अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने महिा का शव नहीं उठने दिया। थाना सिरसागंज नगला खंगर शिकोहाबाद सहित कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गई और दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया तब ग्रामीण शांति हुए और रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे शव उठने दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक थाना नसीरपुर के गाँव लखनपुर में प्रधानी की रंजिश चली आ रही थी, प्रधानी के चुनाव में पुष्पा देवी और शीला देवी के बीच में कड़ी टक्कर हुई थी। लेकिन,चुनाव पुष्पा देवी जीत गई। चुनाव में विधवा गीता देवी ने पुष्पा देवी का समर्थन किया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिशे बढ़ती रहीं। इसी रंजिश में मोहित बुधवार सायं आठ बजे के करीब अपने साथियों के साथ जाकर गीता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। तीन घंटे बाद सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रमीण आसपास के थानों के फोर्स लेकर चार आरोपियों को दबिश देकर पकड़ लिया शेष की गिरफ्तारी को टीम बना दी है। एक शातिर अपराधी है जिसकी विशेष तलाश की जा रही है, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बता दें कि गीता देवी के पति की कैंसर की बीमारी के चलते कुछ वर्ष पूर्व मही मौत हो चुकी है। गीता देवी के दो बेटे और एक बेटी है।

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया गाँव का मोहित बदमाश किस्म का व्यक्ति है। उसने गीता देवी के मकान पर ईंट पत्थर फेंके और फायरिंग की। जिसमें गीता देवी को एक गोली लग गयी जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शेष की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण के आश्वासन पर रात साढ़े ग्यारह बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story