UP में डेंगू के 5 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए साफ़-सफाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुकवार को 5 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हालांकि, साफ -सफाई और दवाओं के छिड़काव के निर्देश जारी किए गए हैं।

By
Published on: 28 Oct 2017 4:56 AM GMT
UP में डेंगू के 5 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए साफ़-सफाई के निर्देश
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 5 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हालांकि, साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव के निर्देश जारी किए गए हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

यह भी पढ़ें: महामारी का रूप ले लिया है स्वाइन फ्लू और डेंगू, मुश्किल में जान

लखनऊ के सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील रॉवत ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इनमें बालागंज के निवासी युवराज राजपूत को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इकसे अलवा गोमती नगर निवासी शिवानी सिंह में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें: भाई वाह, अब जागे CMO साहेब! लोहिया संस्थान पहुंची डेंगू टीम

उन्होंने बताया कि शिवानी का सेंट जोसफ अस्पताल में चल रहा है। शिवपुरम की रहने वाली ज्योति शुक्ला सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। वृंदावन कॉलोनी राम अवतार में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।

-आईएएनएस

Next Story