×

पत्थर टूटने पर सपाइयों का हंगामा, पार्षद ने सपा नेता पर लगाया धमकी देने का आरोप

पार्षद का आरोप है कि महाराजपुर विधानसभा सीट से सपा उममीदवार अरुणा तोमर के पति लाल सिंह तोमर ने दबंगई के बल पर मुख्यमंत्री के साथ अपने नाम का शिला पट्ट लगावा दिया। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम में की थी।

zafar
Published on: 7 Jan 2017 10:12 AM GMT
पत्थर टूटने पर सपाइयों का हंगामा, पार्षद ने सपा नेता पर लगाया धमकी देने का आरोप
X

कानपुर: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का शिला पट्ट तोड़े जाने पर सपाइयों ने जम कर हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा रोक कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि पट्ट नगर निगम ने तोड़ा है। निगम सूत्रों के अनुसार एक पार्षद के विकास कामों पर सपा के एक दबंग नेता ने मुख्यमंत्री के नाम के साथ अपने नाम के पत्थर लगवा दिये थे, जिसकी पार्षद ने नगर निगम से शिकायत की थी।

पत्थर का झगड़ा

-शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम वाला शिला पट्ट टूटा पड़ा देखा तो सपा समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

-पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराके सीसीटीवी फुटेज देखे तो नगर निगम को शिला पट्ट तोड़ते हुए पाया।

-इससे पहले वार्ड 37 के निर्दलीय पार्षद चेतन सिंह चौहान ने आरोप लगाया था कि उनके विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिये सपा नेता ने जबरन यह पत्थर लगवा लिया है।

दबंगई का आरोप

-आरोप था कि महाराजपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार अरुणा तोमर के पति लाल सिंह तोमर ने दबंगई के बल पर मुख्यमंत्री के साथ अपने नाम का शिला पट्ट लगवा दिया।

-पार्षद का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम में की थी जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाने लगी थी।

-पार्षद चेतन चौहान ने कहा कि अब वह मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, डीएम और एसएसपी से मामले की शिकायत करेंगे।

-आरपी सपा नेता लाल सिंह तोमर अकबरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वह बीजेपी के देवेन्द्र सिंह से हार गये थे।

-उनकी पत्नी अरुणा तोमर महाराजपुर विधानसभा सीट से एक बार विधायक रह चुकी हैं और फिर उम्मीदवार हैं।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story