×

इलाहबाद में गंगा-यमुना मचा रही तबाही, बह रही खतरे के निशान के ऊपर

By
Published on: 22 Aug 2016 9:43 AM GMT
इलाहबाद में गंगा-यमुना मचा रही तबाही, बह रही खतरे के निशान के ऊपर
X

इलाहाबाद: संगम स्थली इलाहबाद में आजकल गंगा नदी जमकर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गंगा नदी आए उफान की वजह से इलाहबाद में हाय-तौबा मची हुई है।

ganga yamuna

यहां जीवनदायिनी गंगा ने पचास से ज्यादा गांवों को चपेट में ले लिया है। गांवों में पानी घरों तक में घुस गया है।

ganga yamuna

सड़क-रास्तों, स्कूलों-बाजारों, घरों-मकानों और मंदिरों हर जगह पानी-पानी ही दिखाई दे रहा है। सारा एरिया पानी-पानी हो गया है। पानी का स्‍तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि घरों की पहली मंजिल को पार कर चुका है।

ganga yamuna

लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैम्पों में शरण ले रहे हैं। रास्तों में चलने वालों का आधा-आधा शरीर पानी में डूब जाता है।

ganga yamuna

शहरी इलाके में भी नावें चलाकर घरों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इलाहाबाद के संगम में आस्था की डुबकी लगाने की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है । संगम किनारे लेटे हुए हनुमान जी का पुराना मंदिर पूरी तरह डूब गया है।

ganga yamuna

बता दें कि बाढ़ की तबाही की वजह से इलाहाबाद के बड़े हिस्से का जन-जीवन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो गया है। इलाहाबाद में गंगा और यमुना दोनों ही नदियां खतरे की निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां के लोग दूसरे से कोई संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।

ganga yamuna

गंगा के द्वारा की जा रही इस तबाही में सरकारी इंतजाम फेल होते नजर आ रहे हैं। रिलीफ कैम्पों का हाल ठीक नहीं इलाहाबाद के लोगों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

ganga yamuna

गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है। बाढ़ की तबाही के चलते बाढ़ वाले जिलों में हाई एलर्ट जारी किया गया है।

ganga yamuna

-इलाहबाद (फाफामऊ में) - 86.010 मीटर गंगा नदी

-इलाहबाद (नैनी में) - 85.340 मीटर यमुना नदी

- इलाहबाद (छतनाग में) - 85.900 मीटर गंगा नदी

- फाफामऊ में 24 घंटे में 55 cm गंगा के जल स्तर में तेजी दर्ज

- नैनी इलाहबाद में 24 घंटे में 60 cm यमुना के जल स्तर में तेजी दर्ज

- छतनाग इलाहबाद में 24 घंटे में 54 cm गंगा के जल स्तर में तेजी दर्ज

Next Story