×

Flood In Hamirpur: हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ का कहर, प्रशासन की तरफ से कोई चेतावनी नहीं

Flood In Hamirpur: हमीरपुर की यमुना और बेतवा नदियां उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ आने की सूचना और अलर्ट जिला प्रशासन ने पहले ही गांवों को दे दिया था।

Ravindra Singh
Published on: 18 Aug 2022 12:28 PM GMT
X

हमीरपुर: हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ का कहर

Hamirpur News: हमीरपुर जनपद की यमुना (Yamuna River) और बेतवा (Betwa River) नदियां उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ आने की सूचना और अलर्ट जिला प्रशासन ने पहले ही निचली बस्तियों और नदियों के तटबंध वाले गांवों को दे दिया था। बेतवा और यमुना नदी का जलस्तर 100 मीटर के पार पहुंच चुका है। जिससे गांव सहित शहर मुख्यालय की निचली बस्तियों के घरों में पानी भरना शुरू हो गया है।

हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ का कहर

यूपी के हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में बाढ़ का कहर देखने को मिलना शुरू हो गया है। नदियों का बढ़ता जलस्तर 100 मीटर के पार हो चुका है जिससे नदियों के समीप शहर और गांव की बस्तियों में पानी (water in village) भर रहा है। नदियों का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा- प्रशासन द्वारा पहले से कोई चेतावनी नहीं दी गई

नगर कि निचली बस्ती में पानी भरने से घर जलमग्न हो गए हैं। एक तरफ लोगों ने अपने घरों की छत पर सामान चढ़ाना शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा पहले से कोई चेतावनी नहीं दी गई और ना ही कोई अभी तक राहत दी गई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story