Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में यमुना नदी ने दिखाया विकराल रूप, घर छोड़कर भागे गांव वाले

Flood In Kanpur Dehat: कानपुर देहात यमुना नदी (Yamuna river) में आई बाढ़ ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गांव तक पहुंचा पानी लोगों के घरों में आ गया है।

Manoj Singh
Published on: 25 Aug 2022 10:43 AM GMT
Yamuna river showed a formidable form in Kanpur countryside, villagers ran away from home
X

कानपुर देहात: यमुना नदी ने दिखाया विकराल रूप, घर छोड़कर भागे गांव वाले

Kanpur Dehat News Today: कानपुर देहात (Kanpur Dehat) यमुना नदी (Yamuna river) में आई बाढ़ ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गांव तक पहुंचा पानी लोगों के घरों में आ गया है। चपेट में आए लोगों ने सामान सहित सुरक्षित स्थानों की तरफ जाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों के लिए नाव, स्ट्रीमर आदि मुहैया कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान भेजने में लग गया है। बताते चलें कि बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।




यमुना नदी में बाढ़ आ गई है और पानी गांव तक पहुंच गया है। जिसके कारण कुछ घर चपेट में आ गए हैं जिसमें जैसल पुर महादेवा, गौहानी बांगर, बजामऊ, गौहानी बाछटी आदि गांव के किसान रामशंकर पार्वती, राजू ,कृपाराम, शिवचरण, शिवलाल, परमहंस, चरण, रामकुमार, भगवान उर्फ गुल्ले, रामदास, राम बहादुर, लक्ष्मण, रामगोपाल, अरविंद ,भूप सिंह ,कल्लू, शेरू, बंसीलाल, गौरी शंकर, मूलचरण, रामअवतार, रामाधार, धर्मेंद्र, वासुदेव, खुमान, सुरेश, राम सिंह, सुखलाल, धर्मजीत, मुन्नीलाल आदि लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।




प्रशासन कर रहा गांववालों की लगातार मदद

लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिस वजह से इन सभी लोगों ने अपने घरों का जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों के तरफ ऊंचे क्षेत्र पर चले गए हैं। वहीं प्रशासन ने इन्हें उनके क्षेत्र पर जाकर सामान रखने के लिए तिरपाल आदि सामान मुहैया करा दिया गया है।






यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था -एसडीएम डॉ पूनम गौतम

एसडीएम डॉ पूनम गौतम (SDM Dr Poonam Gautam) के द्वारा बताया गया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बढ़ने की वजह से गांव तक पानी पहुंच गया है जिस कारण से कुछ किसान प्रभावित हुए हैं। उन्हें रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और उन्हें प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। ।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story