×

Fog in Lucknow: 31 दिसंबर कोहरे में गायब हो जाएगा लखनऊ, नए साल पर इतना रहेगा तापमान

Fog Alert in Lucknow: उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से भीषण कोहरे की शुरुवात होने वाली है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Jugul Kishor
Published on: 29 Dec 2022 11:44 AM GMT
Fog Alert in Lucknow
X

Fog Alert in Lucknow (Pic: Social Media)



 


Fog Alert in Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रत्येक दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सहित तमाम राज्यों के लोग सर्दी से जूझते रहे। तमाम लोग जहां सर्दी कम होने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक हाल-फिलहाल ऐसा होने के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धूप निकलना तो दूर ठंड और कोहरे से भी राहत नही मिलने वाली है। वहीं कोहरे का प्रकोप ऐसा रहने वाला है कि पास का भी नहीं दिखाई देगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि समूचे उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से भीषण कोहरे की शुरुवात होने वाली है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल 2023 में यूपी के जिलों की क्या स्थिति रहने वाली है।

नए साल मेें बढ़ेगा कोहरे का प्रकोप

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे की धुंध में लिपटे रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, बांदा, गोरखपुर में शीतलहर का अनुमान है। वहीं अलगे एक सप्ताह तक यूपी के तमाम जिलों का न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाला एक सप्ताह उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भारी पड़ने वाला है।

कोहरे की चपेट में रहेगा मेरठ

कोहरे और शीतलहर की सर्दी ने मेरठ को भी बीते एक सप्ताह से अपनी चपेट में ले लिया है। मेरठ में गुरुवार को 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। लेकिन, आने वाले एक सप्ताह में अभी और सर्दी का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मेरठ में रात-दिन के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मेरठ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है।

आगरा में कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा

आगरा में गुरुवार सुबह कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा छाया रहा। भीषण ठंड के कारण अधिकतर पर्यटकों ने भी बाहर न निकलना मुनासिब समझा। मौसम विभाग आगरा में अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया।

5 जनवरी तक रहेगी भीषण ठंड

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. यूपी शाही के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं का दौर लगातार बना रहेगा। सुबह के समय में भीषण कोहरा और दिन में हवा चलने की संभावना है। वहीं उन्होने बताया कि 29 दिसंबस से पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके कारण 5 जनवरी से भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story