×

मैगी में मिलावट का खुलासा करने वाले अफसर संजय सिंह का हुआ ट्रांसफर

By
Published on: 9 Jun 2016 2:12 PM GMT
मैगी में मिलावट का खुलासा करने वाले अफसर संजय सिंह का हुआ ट्रांसफर
X

बाराबंकी: नेस्ले इंडिया कंपनी की मैगी को हज़ारों करोड़ रूपए का चूना लगाने वाले और पूरे देश में मैगी के बाज़ार को लगभग खत्म कर देने वाले बाराबंकी के ईमानदार खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह को उनकी ईमानदारी का ऐसा इनाम मिला जो पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बन गया है। संजय सिंह को अब मुख्यालय से हटाकर फतेहपुर तहसील का खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें ... VIDEO: RELAUNCH के बाद एक बार फिर फेल हुआ मैगी मसाले का सैंपल

ट्रांसफर के पीछे कई नामी-गिरामी कंपनियों का हाथ

संजय सिंह को मुख्यालय से हटाने के पीछे उन कई नामी गिरामी कंपनियों का हाथ माना जा रहा है जिनके निम्न स्तर के उत्पादों के पीछे संजय सिंह कार्रवाई के पक्ष में मजबूती से खड़े थे ।संजय सिंह ने मैगी के बाद भी कई नामी गिरामी कंपनियों के उत्पादों की सैम्पलिंग कर जांच करवाने के बाद केस दर्ज करवाने का काम किया था।

यह भी पढ़ें ... मैगी के बाद इन कंपनियों के नूडल्स भी जांच में फेल, बताया गया अनसेफ

दूसरी बार फेल हुआ था मैगी का सैंपल

हाल ही में संजय सिंह ने फिर एक बार मैगी को जांच के लिए भेजा था। जिसका नमूना जांच में एक बार फिर फेल हो गया था। संजय सिंह एक बार फिर मैगी पर केस के पक्ष में थे मगर जिले के मुख्य खाद्य निरीक्षक इसके पक्ष में नहीं थे।

यह भी पढ़ें ... मैगी से ज्यादा अनसेफ निकला पतंजलि का आटा नूडल्स, जांच में सैंपल फेल

सूत्रों के मुताबिक जबसे एक बार फिर मैगी का नमूना फेल हो गया तब से नेस्ले इंडिया के अधिकारीयों का मुख्य खाद्य निरीक्षक के कार्यालय पर लगातार आना -जाना था। ऐसा माना जा रहा है कि संजय सिंह का ट्रांसफर नेस्ले इंडिया के अधिकारियों के दबाव में किया गया है।

Next Story