×

इस विदेशी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी

By
Published on: 3 July 2017 10:44 AM GMT
इस विदेशी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी
X

मेरठ: यूएस में एक भारतीय लड़के को विदेशी लड़की से प्यार हो गया। साथ जीने-मरने की कसमें खाने भी खाईं। विदेशी लड़की ने भी हिंदुस्तानी रस्मों से शादी करने का फैसला किया। परिवार को उनके प्यार के बारे में मालूम हुआ तो दोनों के सात फेरे कराने के लिए राजी हो गए।

क्या है पूरा मामला

-पल्लवपुरम कॉलोनी निवासी अनंत तिवारी यूएस में 7 साल से एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर है।

-जब वह घूमने के लिए वाशिंगटन गया था, तो उसकी वहां एक रूस की ओल्गा उखानेवा से मुलाकात हुई।

-वह दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

परिवार वाले हुए राजी

-अनंत के पिता वरूण तिवारी ने बताया कि 2 साल तक दोनों एक-दूसरे के दोस्त थे और बात होती रहती रही।

-अनंत ने अपने ताऊ अरूण तिवारी को ओल्गा से हुई दोस्ती के बारे में बताया।

-जिसके बाद ताऊ अरण तिवारी ने ओल्गा और माता-पिता से बात की। वह शादी के लिए राजी हो गए।

-ओल्गा उखानेवा शिकागों की एक विश्वविद्यालय में इकोनोमिक्तस की प्रोफेसर है।

ओल्गा ने किया मंत्रों का उच्चारण

-ओल्गा उखानेवा ने भारतीय दुल्हन की तरह लाल रंग का लहंगा चुनरी पहना।

-सात फेरों के बाद ओल्गा ने पंडित ने जिन मंत्रों का बोला उसका ही उच्चारण किया।

-यही नही मंत्रों का अर्थ भी बताया। ओल्गा के पिता राडी उखानेवा और माता एलीना उखानेवा बहुत प्रसन्न रहे।

-ओल्गा के माता-पिता ने हिंदू रीति​-रिवाज के जैसे ही अपनी बेटी को कन्यादान किया।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या थी ओल्गा की जिद

लाल जोड़ा पहनकर करूंगी शादी

-उन्होंने बताया कि ओल्गा की जिद थी कि वह हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करे। शादी में लाल जोड़ा पहने।

-रविवार को ओल्गा और अनंत की होटल ग्रांड फाइव में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई।

-पल्लवपुरम में अपने घर पर आए दुल्हन का लोगों ने स्वागत किया।

-अनंत की दादी उपासना तिवारी ने अपने पोते और बहू को बहू को प्रसन्नता के साथ गृह प्रवेश कराया।

-अनंत तिवारी के पिता वरूण तिवारी के मुताबिक ओल्गा के माता-पिता पहली बार भारत में आए हैं।

-वरुण तिवारी के मुताबिक अनंत और ओल्गा शिकागो में शिफ्ट होंगे।

Next Story