×

UP News: रेप और हत्या के आरोपी पूर्व BJP नेता के घर चलेगा बुलडोजर, नेपाल बार्डर से गिरफ्तार

UP News: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि राही नेपाल भाग गया था और भारत लौटने की कोशिश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Jugul Kishor
Published on: 17 Sep 2023 2:11 AM GMT
UP News in Hindi
X

राही मासूम रजा गिरफ्तार ( सोशल मीडिया)

UP News: रेप और हत्या के मामले में फरार महराजगंज के पूर्व बीजेपी नेता राही मासूम रजा को नेपाल बार्डर से गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। महाराजगंज जनपद के वीर बहादुर नगर वार्ड से राही मासूम रजा बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे का जिलाध्यक्ष था। उसके मकान में रहने वाली संतकबीरनगर की दलित युवती ने पिछले पांच सितंबर को दुष्कर्म, पिता की हत्या और छोटी बहन से छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था।

पुलिस जांच में खुल गई कलई

अगले ही दिन पीड़िता पीड़िता मजिस्ट्रेट के सामने एफआईआर में लगाए गए आरोपों से पीछे हट गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने विवेचना के दौरान मासूम रजा को उनके करीबियों को सुपुर्द कर दिया था, तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि युवती को बयान बदलने के लिए नौ लाख रूपये देने के साथ बयान न बदलने पर उसके भाई की हत्या की धमकी दी गई थी।

मकान पर चलेगा बुलडोजर

पुलिस के मुताबिक आरोपी राही मासूम रजा ने जिस घर को किराए पर दे रखा है वह हसनैन अब्बासी के नाम पर है। वह बिजली विभाग में काम करते थे। जमीन के बैनामा के बाद हसनैन अब्बासी की मौत हो गई। जमीन के बारे में उनके परिवार के लोगों को जानकारी नहीं मिली। इसका लाभ उठाकर राही मासूम रजा ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आज रविवार को उसके मकान पर बुलडोजर चल सकता है।

जुगाड़ से बना था सरकारी वकील

पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा जुगाड़ से सरकारी वकील बना था, लेकिन उसकी कलई खुल गई। प्रशासन ने उसका पारिश्रमिक रोक दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन ने उससे प्रमाणपत्र मांगा था, जिसे वह नहीं दे सका। इसके बाद उसने रकम के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं का सहारा लिया। नेताओं ने पैरवी की, लेकिन अधिकारियों ने नियम के विपरित काम करने से मना कर दिया। राही मासूम रजा का नाम सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की सूची में नहीं है। वह सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का सदस्य नहीं है। उसके पास सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस नहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story