×

मेरठ: पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को मिली जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी

By
Published on: 12 April 2017 3:09 AM GMT
मेरठ: पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को मिली जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी
X

मेरठ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मेरठ जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर को जिला संगठन प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को हटाया

-बता दें कि जयवीर सिंह करीब आठ साल से सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं।

-उनके कार्यकाल में वर्ष 2012 में तीन विधायकों, तो वर्ष 2017 में एक विधायक चुना गया।

-हाल में ही विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है।

-प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मेरठ समेत कई अन्य जिलों में जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

-15 अप्रैल से 15 जून तक सदस्यता अभियान चलाने का कार्यक्रम दिया गया है।

-पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि वह आगे भी पूरी मेहनत से काम करते रहेंगे।

-वहीं शाहिद मंजूर ने कहा कि वह जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे।

Next Story