×

यूपी के पूर्व इंजीनियर का 208 करोड़ रूपये का बंगला आयकर विभाग ने किया कुर्क

आयकर विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सरकारी अभियंता के राष्ट्रीय राजधानी के लुटियन जोन में बना 208 करोड़ रूपये मूल्य का बंगला कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Anoop Ojha
Published on: 27 March 2019 4:29 PM GMT
यूपी के पूर्व इंजीनियर का 208 करोड़ रूपये का बंगला आयकर विभाग ने किया कुर्क
X

नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व सरकारी अभियंता के राष्ट्रीय राजधानी के लुटियन जोन में बना 208 करोड़ रूपये मूल्य का बंगला कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत संपत्ति को अस्थाई रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें.....अदालत ने अमित शाह के खिलाफ प्राथमिकी के सिलसिले में केस डायरी मांगी

उन्होंने बताया कि यूपीएसआईडीसी के पूर्व मुख्य अभियंता अरूण कुमार मिश्रा का पृथ्वीराज रोड पर 208 करोड़ रूपये की कीमत वाला यह बंगला आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम की धारा 24(3) के तहत कार्रवाई करते हुये कुर्क कर लिया है।

यह संपत्ति साल 2007 में कोलकाता में अजंता मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 21.50 करोड़ रूपये के मूल्य पर खरीदा गया था। इसके लिए कोलकाता की 36 मुखौटा कंपनियों की मदद ली गई।

यह भी पढ़ें.....नवल किशोर घोटाले में दोषी करार, सजा के बिंदु पर सुनवाई 29 मार्च को

मिश्रा पर सीबीआई ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी दर्ज किए हुये हैं।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story