TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Politics : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा - चुनाव आयोग तुरंत ले संज्ञान

UP Politics : पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उप्र की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी संभावित हार से बचने के लिए भाजपा एक तरफ़ मनचाहे तबादले करवा रही है।

Network
Newstrack Network
Published on: 24 Sep 2024 1:09 PM GMT (Updated on: 24 Sep 2024 2:34 PM GMT)
akhilesh yadav
X

पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Pic - Social Media)

UP Politics : उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर सूबे की सियासत गरमाने लगी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव योगी सरकार को घेरने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मंगलवार को योगी सरकार और बीजेपी का पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में अपनी हार से बचने के लिए साजिशें कर रही हैं, चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए योगी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, उप्र की 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी संभावित हार से बचने के लिए भाजपा एक तरफ़ मनचाहे तबादले करवा रही है, तो दूसरी तरफ़ जायज़ मतदाताओं के नाम कटवा रही है। चुनाव आयोग तत्काल इसका संज्ञान ले। साज़िशें हार की निशानी होती हैं।

जाति और धर्म के आधार पर बीएलओ को बदलने का आरोप

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी ने जाति के आधार पर बीएलओ और अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आरोप लगाया था। सपा ने कहा था कि मुस्लिम और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीएलओ को हटा दिया गया है, उसकी जगह गैर मुस्लिम और गैर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। सपा ने उपचुनाव से पहले जाति और धर्म के आधार पर बीएलओ बदलने को अलाेकतांत्रित बताते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की थी।

इन सीटों पर होगा उपचुनाव

- उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है, चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कहा जा रहा है कि जल्द ही चुनाव का ऐलान हो सकता है।

- विधानसभा की ये सीटें लोकसभा चुनाव - 2024 में विधायकों के सांसद बन जाने से रिक्त हुई थीं।

- उत्तर प्रदेश की करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, गाजियाबाद, कुंदरकी, मीरापुर, फूलपुर, कटेहरी, मझवां और खैर सीटों पर उपचुनाव होगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story