×

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट विस्तार में महेंद्र सिंह की दावेदारी पक्की, बनेंगे मंत्री!

UP Cabinet Expansion: राजस्थान के चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा महेंद्र सिंह का नाम लिए जाने के बाद ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि महेंद्र सिंह की यूपी कैबिनेट में फिर से वापसी होगी!

Ashish Kumar Pandey
Published on: 9 Nov 2023 6:17 AM GMT
X

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (सोशल मीडिया)

UP Cabinet Expansion: लगता है लंबे समय से वनवास झेल रहे पूर्व सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह के वनवास का काल खत्म होने वाला है। इधर, सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। उधर, राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक चुनावी रैली में महेंद्र सिंह का नाम लिए जाने को अनायास नहीं समझा जाना चाहिए। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और अमित शाह द्वार राजस्थान की सभा में महेंद्र सिंह का जिक्र इन दोनों की टाइमिंग यह चुगली करती है कि योगी के अगले कैबिनेट विस्तार में महेंद्र सिंह भी माननीय बन जाएंगे!

ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्यों कि पूर्व सिंचाई मंत्री रहे धर्मपाल सिंह को भी पार्टी ने काफी समय तक मंत्रिमंडल से बाहर रखकर वनवास कटवाया, लेकिन योगी की दूसरी पारी में तमाम आरोपों के जद के चलते सिंचाई मंत्री से हटाए गए धर्मपाल की फिर वापसी हो गई। हालांकि महेंद्र सिंह पर वैसे कोई आरोप चस्पा नहीं थे पर आप पार्टी के संजय सिंह ने उन पर हमला करके उन पर आरोपों की बौछार कर भाजपा को उनके साथ खड़े होने को मजबूर कर दिया।


महेंद्र सिंह भाजपा के युवा और छात्र शाखाओं से निकल कर यहां तक आए हैं। पार्टी ने उनको असम चुनाव का जिम्मा भी सौंप था जहां उन्होंने कामयाबी के झंडे गाड़ कर दिखाए। पिछले कर्नाटका चुनाव में उनके एक अविराम भाषण के वीडियो ने महेंद्र सिंह को खासी सुर्खियां दिलाई थी। महेंद्र सिंह खांटी भाजपाई भले ही हों लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल के दौर में योगी के कोटे का नेता भी कहा जाता था। अटकलें तो यहां तक लगाई गईं की शायद इसी वजह से वो मंत्रिमंडल से बाहर हुए। सिंचाई मंत्री के बाहर जाने और अंदर आने का टोटका भी महेंद्र सिंह की वापसी की कहानी कहता है। वहीं अपनी दूसरी पारी में सीएम योगी इतने मजबूत होकर उभरे हैं कि मंत्रिमंडल के गठन में उनके राय की अनदेखी करना हाईकमान के लिए भी मुश्किल काम है।

इनका मंत्री बनना भी तय!-

अटकलों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि रामपुर से सपा के कद्दावर नेता आजम खां को धूल चटाने वाले आकाश सक्सेना भी योगी के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बन सकते हैं।

राजभर और दारा सिंह प्रबल दावेदार-

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चैहान का मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलना तय माना जा रहा है। ओपी राजभर यूपी विधानसभा 2022 से पहले एनडीए का साथ छोड़ अखिलेश यादव की सपा के साथ गठबंधन कर लिए थे। लेकिन हाल ही में वे फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राजभर फिर योगी कैबिनेट में शामिल होंगे। वहीं दारा सिंह का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। दारा सिंह भी 2022 के यूपी चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। हालांकि कि घोसी की सीट से वे सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। लेकिन कुछ दिन पहले दारा सिंह भी सपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। दारा सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी में उप चुनाव हुआ था जिसमें दारा सिंह सपा के सुधाकर सिंह से चुनाव हार गए थे। लेकिन अब दारा सिंह को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने की अटकलें तेज हो गई हैं।

इसलिए ओबीसी को तरजीह दे रही है भाजपा-

जब से बिहार में जाति जनगणना हुई है तब से भाजपा की नजर भी जातीय आंकड़े पर है। यूपी में ओबीसी की जनसंख्या लगभग 37 प्रतिशत है। यह किसी भी पार्टी के लिए सबसे मजबूत वोट बैंक है। पिछले कई चुनावों से भाजपा को ओबीसी का अच्छा खासा वोट मिल रहा है। इसको देखते हुए भाजपा फिर से ओपी राजभर और दारा सिंह को मंत्री बनाने जा रही है!

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story