×

सपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह का कोरोना से निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

गोंडा जिले के सपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह "पंडित सिंह" का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 7 May 2021 9:45 AM GMT (Updated on: 7 May 2021 11:50 AM GMT)
Vinod Kumar Singh
X

सपा नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)

लखनऊ: कोरोना की दूसरी लहर से देश को भारी क्षति पहुंची है। नेता से लकर फिल्मी सितारे, कई इस महामारी के आगे हार गए हैं और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब इस बीत उत्तर प्रदेश से एक और दुखद खबर सामने आई है। गोंडा जिले के सपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह "पंडित सिंह" का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनोद कुमार सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ 'पंडित सिंह' जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!


विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ग्राम बल्लीपुर तहसील व विधानसभा क्षेत्र तरबगंज जिला गोण्डा के रहने वाले थे। उन्होंने 2017 में सपा के टिकट पर तरबगंज से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। उनका एक बेटा और एक बेटी है। सात जनवरी 1962 में जन्में पंडित सिंह 1996, 2002 और 2012 में गोण्डा सदर विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए।

2003 में मुलायम सिंह यादव सरकार में चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री के तौर पर कार्य किया। 2012 में अखिलेश यादव की सरकार में राजस्व राज्य मंत्री थे। सीएमओ मामला के बाद उनको मंत्री पद से हटा दिया गया था। कुछ समय के बाद अखिलेश यादव ने पुनः माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री बनाया था। इसके कुछ समय बाद कृषि मंत्री बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था। सपा ने 2014 में कैसरगंज व 2019 में गोण्डा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। पंडित सिंह जमीनी नेता थे और सबके लिए सुलभ थे। उनका फोन 24 घंटे आॅन रहता था।






Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story