×

Sharda Pratap Shukla: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sharda Pratap Shukla: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

Jugul Kishor
Published on: 18 April 2023 9:57 AM GMT (Updated on: 18 April 2023 10:26 AM GMT)
Sharda Pratap Shukla: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
X
पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला (सोशल मीडिया)

Sharda Pratap Shukla: पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शारदा प्रसाद शुक्ला के निधन की सूचना मिलने से उनके समर्थकों समेत सरोजनीगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्ला सरोजनीनगर के रहीम नगर के पड़ियाना गांव के निवासी थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर से लगातार तीन विधायक व एक बार मंत्री रहे हैं।

सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ट्वीट कर लिखा कि स्तब्ध हूँ, निःशब्द हूँ..!! सरोजनीनगर भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोकसंतप्त परिजनों के साथ है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति...

शारदा प्रताप शुक्ला समाजवादी पार्टी की 2017 की सरकार में मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके हैं। शारदा प्रताप शुक्ला को मुलायम सिंह यादव और शिव यादव का बेहद करीबी माना जाता था। लेकिन शुक्ला ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले 5 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला था। शारदा प्रताप शुक्ला ने अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि अखिलेश का सपना धूमिल करने का वो काम करेंगे। उन्होने कहा था कि शिवपाल यादव कहते थे कि अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाएंगे तो समझ लें सब खेल खत्म हो गया है। उन्होने कहा था कि वो अखिलेश यादव को बर्बाद कर देंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story