नहीं रहे सपा नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव बेहद दुखी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ में दुख व्याप्त है। उनके निधन से पूरे शोक की लहर दौड़ गई।

Newstrack
Published on: 5 Oct 2020 2:05 PM IST
नहीं रहे सपा नेता मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव बेहद दुखी
X
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ में दुख व्याप्त है। उनके निधन से पूरे शोक की लहर दौड़ गई।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ में दुख व्याप्त है। उनके निधन से पूरे शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर लोग जुटने लगे।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया है।

ये भी पढ़ें... संजू बाबा का बुरा हाल: ये क्या हो गया सुपरस्टार को, फोटो देख कांप उठे फैंस

मुलायम सिंह यादव ने कभी कोई प्रापर्टी भी नहीं बनाई

मुलायम सिंह यादव तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य और दो बार औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

अपने राजनीतिक जीवन में बेहद ईमानदार रहे मुलायम सिंह यादव ने कभी कोई प्रापर्टी भी नहीं बनाई। शहर में कोई मकान नहीं था, वह पूरी जिंदगी गांव में रहे।

ये भी पढ़ें...सोना-चांदी बंपर लूट: बहुत सस्ता हुआ, आज मिल रहा बड़ा ऑफर



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे।

उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरी जिंदगी गांव में ही सादगी का जीवन जिए। मुलायम सिंह यादव का कानपुर के रीजेन्सी अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

ये भी पढ़ें... अटल टनल से कांपा चीन: भारत को दी बर्बाद करने की धमकी, दी ये बड़ी सलाह

निधन पर परिवार को शोक संदेश भेजा

ऐसे में पौत्र गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में वह स्वास्थ्य लाभ लेकर कानपुर के अस्पताल से घर लौटे थे, लेकिन तबियत फिर बिगड़ गई। पार्टी नेतृत्व ने उनके निधन पर परिवार को शोक संदेश भेजा है।

सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व मंत्री चौधरी रामबाबू यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, इंद्रपाल सिंह पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अजब सिंह यादव, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष राजेश चौहान को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें...चीनी सेना खत्म: मिनटों में दुश्मन होंगे चकना-चूर, सीमा पर तैनात हुई ये बटालियन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack

Next Story