UP News : 'जिसने भी मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा, उसका सत्यानाश हुआ', पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान

UP News : भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जिसने भी षड्यंत्र रचा है, उसका सत्यानाश हो गया है।

Network
Newstrack Network
Published on: 16 Oct 2024 1:20 PM GMT (Updated on: 16 Oct 2024 4:26 PM GMT)
UP News : जिसने भी मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा, उसका सत्यानाश हुआ, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने दिया बड़ा बयान
X

UP News : भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर करा प्रहार करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ जिसने भी षड्यंत्र रचा है, उसका सत्यानाश हो गया है। उन्होंने महिला पहलवानों द्वारा उनके ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को साजिश करार दिया है।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह में को संबोधित कर रहे थेञ उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार देते हुए हरियाणा के कांग्रेस नेताओं पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि दो साल हो गया है, मैं आपको एक राज की बात बताता हूं। उन्होंने कहा कि जिसने-जिसने भी मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया था, उन सभी का सबका सत्यानाश हो गया है।

ये मेरा कुछ नहीं कर पाए

उन्होंने आगे कहा कि हुड्डा का भी सत्यानाश हो गया है, यही सबसे बड़ा षड्यंत्रकारी था। उन्होंने कहा कि सुबह दस बजे तक मुख्यमंत्री बन रहा था, 12 बजे पता चला कि हार गए। उन्होंने कहा कि इसी ने लड़कियों को तैयार किया था और उनसे कहा था कहा था जाओ नेता जी आरोप लगा दो, लेकिन ये मेरा कुछ नहीं कर पाए।

बता दें कि महिला पहलवानों ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महिला पहलवाल विनेश फोगाट सहित कई लोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसे लेकर वह कई बार हरियाणा के कांग्रेस नेताओं और पहलवानों पर साजिश करने का आरोप लगा चुके हैं।

कांग्रेस में शामिल हो गई विनेश फोगाट

गौरतलब है कि हरियाणा चुनाव से ठीक पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई है। कांग्रेस ने जुलाना सीट से विनेश फोगाट को मैदान में उतारा था, उन्होंने वहां से जीत हासिल की है। हालांकि कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता तक नहीं पहुंच सकी है। यहां बीजेपी ने अकेले दम पर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story