×

Raebareli News: विधायक अदिति सिंह पर 40 लाख रुपए न लौटाने का आरोप

Raebareli News: पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा, रायबरेली सदर विधायक ने अपनी बहन की शादी के लिए 50 लाख रुपए लिए थे।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 9 March 2023 12:32 PM GMT (Updated on: 9 March 2023 12:59 PM GMT)
Former Sareni MLA Surendra Bahadur Singh accused Raebareli MLA Aditi Singh
X

Former Sareni MLA Surendra Bahadur Singh accused Raebareli MLA Aditi Singh (Social Media)

Raebareli News: अयोध्या राम मंदिर निर्माण में एक करोड़ रुपये दान करने वाले दानवीर सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीजेपी नेताओं और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा की रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह पर उनके 40 लाख रुपये वापस न करने के आरोप लगाए हैं। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदिति सिंह ने अपनी बहन देवांशी सिंह की शादी के लिए 50 लाख रुपये लिए थे जो उन्होंने समय पर नही दिए। कई बार मांगने के बाद अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह के खाते से 18 जनवरी 2023 को 10 लाख रुपये दिए गए जिसका स्क्रीन शॉट भी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को दिया।

तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री हैं

उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भांजे पर भी अपनी बेटी को मारने पीटने के गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि मंत्री का भांजा मेरी बेटी की हत्या करवाने की साजिश रच रहा है और धमकी देता है कि तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री हैं। वहीं जब फोन पर सदर विधायक अदिति सिंह से बात की गई तो उन्होंने फोन पर जवाब ही नहीं दिया और फोन काट दिया। बात की जाए सुरेंद्र बहादुर सिंह की तो यह बहुत बड़ा ही आरोप लगाया गया है जिसको लेकर कई तरीके के लोग तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंत्रियों नेताओं की बात की जाए तो अब कितनी सत्यता है यह तो जांच का विषय है। अब देखना यह है कि मंत्री और विधायक मिलकर इस भाजपा सरकार में दूध का दूध पानी का पानी हो पाता है कि नहीं। यह एक बड़ा सवाल जरूर सामने आ रहा है राम मंदिर में सबसे ज्यादा पैसा देने वाले पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह का इतिहास सबसे बड़ा रहा है। मगर अब सदर विधायक अदिति सिंह के खिलाफ जो बयान बाजी प्रेस वार्ता के दौरान की है यह कितना सही है कितना गलत है जांच के बाद ही पता चल पाएगा

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story