×

BSP News: पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को मायावाती ने बसपा से किया निष्कासित, जानिए एक्शन की वजह

BSP News: बहुजन समाज पार्टी से बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नौतनवां से विधायक रह चुके अमनमणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया गया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 19 April 2023 8:32 AM GMT (Updated on: 19 April 2023 9:05 AM GMT)
BSP News: पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी को मायावाती ने बसपा से किया निष्कासित, जानिए एक्शन की वजह
X
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी (फोटों: सोशल मीडिया)

BSP News: बहुजन समाज पार्टी से बाहुबली नेता और पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और नौतनवां से विधायक रह चुके अमनमणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में महराजगंज के बसपा जिलाध्यक्ष की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी पर ये ऐक्शन लिया है।

जिला अध्यक्ष ने जारी किया यह पत्र

बसपा के महराजगंज जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने मंगलवार रात को पत्र जारी करते हुए अमनमणि के निष्कासन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमनमणि के खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायतें मिलीं। इस संबंध में पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी। लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं होने की वजह से उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

अमनमणि त्रिपाठी बने निर्दलीय विधायक

अमनमणि को इससे पहले 2017 में समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था। जिसके बाद वह पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए और चुनाव जीते थे। नौतनवां से निर्दलीय विधायक अमनमणि ने पिछले चुनाव में बसपा का दामन थाम लिया था। पिछले साल हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में भी वह मैदान में उतरे लेकिन बीजेपी कैंडिडेट से हार गए।

बाहुबली अमरमणि के बेटे अमनमणि

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और सरकार में पूर्व मंत्री रहे अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी भी पिता की तरह सु्र्खियों में रहते हैं। अमरमणि अभी मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में जेल में सजा काट रहे हैं। तो वहीं अमनमणि त्रिपाठी पर भी अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। जबकि अमनमणि त्रिपाठी ने बसपा से निष्कासित होने के बाद कोई बयान जारी नही किया है।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story