×

Ram Naik Wife Passed Away: UP के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

Ram Naik Wife Passed Away: यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाइक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कई राजनेताओं और बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

aman
Written By aman
Published on: 21 Feb 2023 5:03 PM GMT (Updated on: 21 Feb 2023 5:05 PM GMT)
Ram Naik Wife Passed Away: UP के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पत्नी कुंदा नाईक का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
X

Kunda Naik Passed Away : उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक (Ram Naik) की धर्मपत्नी कुंदा नाईक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (21 फ़रवरी) को निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार थीं। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। राम नाइक की गिनती भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बड़े नेताओं में होती रहे है। वो लंबे वक़्त तक यूपी के गवर्नर रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश के 28 वें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई थी। राम नाइक को उनके शुभेच्छुओं द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है।

राम नाईक की गिनती भारतीय राजनीति के चंद बेबाक नेताओं में होती है। उन्होंने सक्रिय राजनीति में चार दशक बिताए। साल वर्ष 2014 में उन्हें यूपी के राज्यपाल पद की शपथ दिलायी गई थी। उनके हर कदम पर उनकी पत्नी कुंदा नाइक साथ रहीं। राम नाइक जब राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे थे तब भी वो हर कदम उनके साथ रहीं। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर कुंदा नाइक पति के साथ कभी-कभार ही दिखती थीं।

राम नाईक का लंबा राजनीतिक करियर

राम नाईक ने साल 2013 में खुले मंच से ऐलान किया था कि, वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आगामी चुनाव 2014 का वो लोकसभा इलेक्शन था जिसमें बीजेपी को जबरदस्त सीटें मिली थीं। जिसके बाद राम नाईक को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया। साल 2019 तक वो इस पद पर रहे। इसके बाद राम नाईक सक्रिय राजनीति से दूर हो गए। हालांकि, उन्होंने राजनीति में लौटने का ऐलान जरूर किया था। तबै उन्होंने कहा था कि अभी उनके 25 साल बाकी हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि हमारे यहां कहा जाता है कि व्यक्ति को 100 साल तक कार्यशील रहने का प्रयास करना चाहिए। मेरे 85 साल (तब) पूरे हो चुके हैं। इस दौरान राम नाइक ने बताया था कि मेरे जीवनकाल में मुझे कैंसर भी हुआ था। उससे ठीक होकर मैं काम कर रहा हूं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story