×

Lakhimpur Kheri : मरीजों की 'जिंदगी से खिलवाड़' करने वाले 4 अस्पताल सीज, बिना रजिस्ट्रेशन हो रहा था इलाज

CMO ने बताया है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई लगातार चलेगी, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Himanshu Srivastava
Published on: 21 Sep 2022 3:46 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2022 3:47 AM GMT)
Lakhimpur Kheri : मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले 4 अस्पताल सीज, बिना रजिस्ट्रेशन हो रहा था इलाज
X

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर खीरी जिले के सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा महेवागंज स्थित चार अस्पतालों को सीज किया गया है। यह बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चला रहे थे। मंगलवार को सीएमओ डॉक्टर अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा इन सभी अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन चेक किया गया, जिन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन नहीं था, उनको तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। इनमें आर.एन. हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, उजाला हॉस्पिटल, मातृछाया हॉस्पिटल शामिल हैं।

सीएमओ ने बताया है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर यह कार्रवाई लगातार चलेगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और जो लोग इसमें संलिप्त हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़

आपको बताते चलें, जिले में ऐसे कई अस्पताल चल रहे हैं बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल को चलाया जा रहा है और मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इनमें कई तो ऐसे हैं जहां न तो प्रशिक्षित डॉक्टर हैं और न ही स्टाफ। जानकारों का कहना है कि पंजीकरण सत्यापन के साथ, डॉक्टरों और स्टाफ की डिग्री और सर्टिफिकेट भी चेक किये जाने चाहिए। इसमें तमाम फर्जी अस्पतालों का भंडाफोड़ होगा।


जिले में फर्जी पैथोलॉजी भी

इसी तरह से जिले में तमाम फर्जी पैथोलॉजी भी चलाई जा रही हैं। जहां मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसमें अवैध रूप से भ्रूण परीक्षण कर गर्भपात भी कराया जा रहा है। जिले में तेजी से फैल रहे अवैध नर्सिंग होम एक ओर जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं वहीं भोले भाले ग्रामीणों को फंसा कर मोटी कमाई भी कर रहे हैं। सीएमओ के औचक निरीक्षण के बाद कई अस्पतालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से अस्पताल संचालकों मैं हड़कंप है।



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story