×

IAS-PCS Transfer IN UP : यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस अफसरों समेत 4 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 4 आईएएस अफसर और 4 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 25 Sep 2022 8:37 AM GMT
IAS-PCS Transfer IN UP
X

आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले (Pic: Social Media)

IAS Transfer IN UP : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में 4 आईएएस अफसर और 4 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। कुछ दिनों पहले भी बड़ी संख्या में IAS-IPS अफसरों के तबादले हुए थे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार कई विभागों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं। 24 सितंबर देर रात 4 आईएएस अधिकारियों सहित 4 पीसीएस अधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी गई। यहां जाने किसका ट्रांसफर कहां हुआ।

4 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

1. पवन कुमार को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का चार्ज दिया गया है।

2. रविंद्र कुमार को विशेष सचिव आबकारी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का पद मिला है।

3. धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का चार्ज मिला है।

4. आशुतोष कुमार दि्वेदी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन का चार्ज दिया गया है।

4. PCS अधिकारियों के ट्रांसफर

1. सुनील कुमार सिंह को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शाशन में नई तैनाती दी गई है।

2. रेखा एस. चौहान को रजिस्ट्रार, किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में नई तैनाती दी गई है।

3. डॉ अल्का वर्मा को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शाशन में नई तैनाती दी गई है।

1. अभिषेक पाठक को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ/ निगम लखनऊ में तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के भले के लिए लगातार प्रशासनिक स्तर पर भी नकेल कसे हुए है। सीएम योगी आए दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं और अफसरों-अधिकारियों की परफॉर्मेंस चेक की जा रही है। अफसरों के कामकाज पर सीएम की खास नजर है। यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों के भी ट्रांसफर हो सकते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story