×

बच्चों पर आई मुसीबत: हुआ बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से घायल

उत्तर प्रदेश में नोएडा में हादसे में बच्चों की जान पर बन आई है। शनिवार शाम यहां सेक्टर 5 में स्थित हरौला गाँव में एक चार मंजिला मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे खले रहे बच्चे उसके मलबे में दब गए।

Shivani
Published on: 16 Aug 2020 3:35 AM GMT
बच्चों पर आई मुसीबत: हुआ बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से घायल
X
four-kids-injured-from-side of building-collapsed-in noida

नोएडा. उत्तर प्रदेश में नोएडा में हादसे में बच्चों की जान पर बन आई है। शनिवार शाम यहां सेक्टर 5 में स्थित हरौला गाँव में एक चार मंजिला मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से नीचे खले रहे बच्चे उसके मलबे में दब गए। बच्चे गंभीर तौर से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक की हालत गंभीर बाई जा रही है।

4 मंजिला मकान का गिरा छज्जा

मामला, नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरोला गांव का है, यहां जगदीश आवाना उर्फ जग्गी नाम के शख्स का 4 मंजिला मकान बना हुआ है। मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं। बीती शाम मकान का टॉप फ्लोर का छज्जा नीचे गिर गया। इस दौरान तेज आवाज आई।

ये भी पढ़ेंः दरिंदों ने 13 साल की बच्ची के साथ किया गैंगरेप, फिर आंखें फोड़ीं, जुबान काटी

हादसे में चार बच्चे छज्जे के नीचे दबकर घायल

लोग घरों से निकल कर भागे और देखा तो पता चला कि छज्जा गिरने से नीचे खेल रहे 4 बच्चे मलबे में दब गए। इनमे 3 साल का उत्कृष्ट, 14 साल का अमन, 5 साल का मानव और विकास का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ेंः पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, मोदी संग इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

एक बच्चे की हालत गंभीर, चल रहा अस्पताल में इलाज

बच्चों की चीख पुकार मच गयी। लोगों ने तुरंत मलबे से बच्चों को निकाला। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा एक टेंपो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक बच्चे को हल्की चोट लगने के कारण उसे फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story