×

व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आयेंगे फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर

राज्यपाल ने फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर को पुस्तक ‘ट्रीज आफ उत्तर प्रदेश’, ‘बडर््स आफ राजभवन’ तथा ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ की अंग्रेजी प्रति भेंट की। अलेक्जेंडर ने फ्रांस दूतावास द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘फ्रेंच अम्बेसी आफ इण्डिया’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की।

Shivakant Shukla
Published on: 15 March 2019 2:05 PM GMT
व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आयेंगे फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर
X

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने आज राजभवन में शिष्टाचारिक भेंट की। राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर उत्तर प्रदेश दौर पर लखनऊ आये थे। नाईक ने कहा कि वे फ्रांस से पूर्व परिचित हैं क्योंकि उनकी बेटी डाॅ0 निशिगंधा ने फ्रांस के सेंटर डी0एटयूट्स न्यूक्लियर डी ग्रनोबल में तीन वर्ष अनुसंधान कार्य किया है।

राज्यपाल ने भेंट के दौरान बताया कि प्रदेश में आई0आई0टी0 कानपुर, आई0आई0एम0 लखनऊ, एन0आई0टी0 इलाहाबाद, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ जैसे उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान हैं। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा पर चर्चा करते हुये भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किये गये ‘भारत में शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत योग और नेचरोपैथी पाठ्यक्रमों में फ्रेंच विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जतायी है।

ये भी पढ़ें— कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, शशि थरूर के मौसा-मौसी BJP में शा​मिल

नाईक ने कहा कि फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में रूपये 4.28 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये थे जिनमें कुछ विदेशी निवेशक भी थे। बुन्देलखण्ड में ‘डिफेंस काॅरिडोर’ का निर्माण का निर्णय लिया गया है। बुन्देलखण्ड में निवेश की अच्छी संभावना है। उत्तर प्रदेश में कृषि मुख्य व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से कृषि आधारित उद्योगों में निवेश करने पर अधिक विचार करने की आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। विश्व के केवल तीन देश चीन, अमेरिका एवं इण्डोनेशिया की आबादी उत्तर प्रदेश से अधिक है। उत्तर प्रदेश में शिक्षित मानव संसाधन के साथ-साथ काफी संभावनायें हैं। 15 जनवरी 2019 से आरम्भ हुये कुम्भ मेले का समापन 4 मार्च 2019 को हुआ है, इस दौरान करीब 25 करोड़ श्रद्धालुओं सहित विदेशी पर्यटकों ने प्रयागराज में स्नान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के अनेक दर्शनीय स्थल हैं जहाँ देशी एवं विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

ये भी पढ़ें— शराब तस्करों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 लाख का माल बरामद

फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने कहा कि अगली बार वे उत्तर प्रदेश में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमण्डल के साथ आयेंगे। उन्होंने शीतगृह श्रृंखला विकास में रूचि जतायी। उत्तर प्रदेश में आलू के पैदावार अच्छी होती है इस दृष्टि से भण्डारण की सुविधा को और विकसित किया जा सकता है।

लखनऊ के विकास को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताते हुये कहा कि वे इससे पूर्व कई बार उत्तर प्रदेश आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि फ्रेंच कंपनी लखनऊ मेट्रो के कोच बना रही है। अलेक्जेंडर ने कहा कि कुम्भ में आने की उनकी दिली इच्छा थी, वे इस बार तो नहीं आ सके पर अगली बार अवश्य आयेंगे।

ये भी पढ़ें— सुल्तानपुर: दबिश देने जा रही पुलिस की जीप पलटी, सिपाही घायल

राज्यपाल ने फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर को पुस्तक ‘ट्रीज आफ उत्तर प्रदेश’, ‘बडर््स आफ राजभवन’ तथा ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ की अंग्रेजी प्रति भेंट की। अलेक्जेंडर ने फ्रांस दूतावास द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘फ्रेंच अम्बेसी आफ इण्डिया’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story