×

कब्रों से छीनी जा रही रामनामी, ये अनादर है- मृतक का, धर्म का, मानवता का: प्रियंका गांधी

चर्चा है कि प्रयागराज में गंगा किनारे दफनाए गए शवों पर से रामनामी चादर हटाई जा रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 25 May 2021 2:00 PM GMT (Updated on: 25 May 2021 2:36 PM GMT)
कब्रों से छीनी जा रही रामनामी, ये अनादर है- मृतक का, धर्म का, मानवता का: प्रियंका गांधी
X

प्रयागराज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्रयागराज के गंगा के किनारे की बताई जा रही है। जैसा कि इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग गंगा के किनारे दफनाए गए शवों पर से रामनामी चादर को हटा रहे है, साथ ही उसके शवों के पास लगी लकड़ियों को भी हटाया जा रहा है। अब इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

चर्चा में है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा के किनारे दफनाए गए शवों पर से रामनामी चादर और उनके आस-पास लगी लकड़ियों को हटाया जा रहा है। अब इसी वीडियो को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, "जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला। कितनों को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली। अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है। ये कौन सा सफाई अभियान है? ये अनादर है-मृतक का, धर्म का, मानवता का।"

वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से योगी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा है, "क्या गजब की सरकार है यह। इतनी बेशर्मी तो कभी दिखी ही नहीं। पहले सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं करवा पाए। अब लाशों का कफन उतरवा रहे हैं। " इसके अलावा कांग्रेस ने ये भी कहा है, "बीजेपी भारत के दर्द को न छुपा सकती है और न ही भर सकती है।"

इसके अलावा कांग्रेस ने ये भी कहा है, "बीजेपी भारत के दर्द को न छुपा सकती है और न ही भर सकती है।"

ये मामला यही नहीं थमा। इस वीडियो पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी.वी. (Srinivas B.V.) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है, "किन शब्दों में इन दृश्यों को बयां करू पता नही, लेकिन जो हो रहा है वो कोई धर्म इजाजत नही देता, ये दुस्साहस मत कीजिये योगी जी, आज नही तो कल एक दिन सबकी बारी आनी है।"

बताते चलें कि इस वीडियो के सामने आने पर नगर निगम का बयान सामने आया है। नगर निगम के मुताबिक, तेज हवाओं के चलते शवों पर से चादरें हट रही थी, जिससे शव दिखाई दे रहे थे। उन पर फिर से रेत डाली जा रही है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story