×

सेल्स गर्ल को लिफ्ट देकर जंगल में गैंगरेप, कपड़े भी ले भागे बदमाश

Newstrack
Published on: 4 Aug 2016 11:24 AM GMT
सेल्स गर्ल को लिफ्ट देकर जंगल में गैंगरेप, कपड़े भी ले भागे बदमाश
X

हापुड़: यूपी में एक के बाद एक गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब हापुड़ में ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली लड़की से गैंगरेप हुआ है। आरोपियों ने लिफ्ट देकर जंगल में उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद लूटपाट भी की। लड़की के कपड़े तक लेकर भाग गए। राहगीरों ने विक्टिम महिला को कपड़े देकर थाने पहुंचा। जहां पीडि़त महिला ने आप बीती बताकर अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें... अखिलेश बोले- गैंगरेप केस में CBI जांच के लिए तैयार, BJP कर रही राजनीति

लिफ्ट लेकर फंसी

जनपद मेरठ की रहने वाली विक्टिम ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचकर अपना घर चलाती है। अपने पति के साथ हापुड़ में दिल्ली रोड पर रह रही है। बुधवार शाम वह अपने प्रोडक्ट बेचने एक गांव में जा रही थी। रास्ते में उसने एक व्यक्ति से लिफ्ट मांगा। बाइक सवार ने उसे लिफ्ट दे दिया। विक्टिम के मुताबिक उसके बाद वह उसे लेकर जंगल में गया। उसने फोन कर अपने एक दोस्त को भी बुला लिया। दोनों ने उसके साथ लूटपाट की और गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें...रेप की वारदातों के बाद सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, यूजर्स बोले- UP ना आना लाडो

सबकुछ ले गए लूटकर

आरोपी विक्टिम से नगदी, सोने के कुंडल, चेन, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जाते समय उसके कपड़े भी ले गए। आरोपियों के जाने के बाद विक्टिम ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे कपड़े दिए। विक्टिम थाना देहात पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

क्या कहती है पुलिस

थाना देहात अध्यक्ष दीक्षित त्यागी ने बताया गया कि विक्टिम महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक के बाद एक रेप की घटनाएं

यूपी में एक के बाद एक गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। बुलंदशहर में हाईवे से अगवा कर मां-बेटी से परिवार के सामने गैंगरेप किया गया। इसके बाद फिरोजाबाद, रामपुर, फतेहपुर, यमुना एक्सप्रेस वे पर भी बेटियों को दरिदों ने नोंचा है।

सरकार देख रही है साजिश

एक तरफ लोगों में गैंगरेप की हो रही घटनाओं को लेकर गुस्सा और बेटियों में डर है तो सरकार इसके पीछे साजिश भी देख रही है। पहले कैबिनेट मंत्री आजम खान ने विरोधियों पर साजिश का आरोप लगाया तो अब सीएम अखिलेश यादव ने भी इशारों में ऐसी ही बात कही। उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी के लोग विक्टिम के परिवार को बंद कमरों में क्या समझा रहे हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story