×

सिर्फ छोटी सी गलती और हो गया ये कांड, अब मौत से लड़ रहे 14 लोग

यूपी के शाहजहांपुर में घर मे खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसमे घर के अंदर भयंकर आग लग गई। हादसे मे परिवार के पांच बच्चों समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को और 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया।

Roshni Khan
Published on: 28 July 2019 7:27 AM GMT
सिर्फ छोटी सी गलती और हो गया ये कांड, अब मौत से लड़ रहे 14 लोग
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में घर मे खाना बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसमे घर के अंदर भयंकर आग लग गई। हादसे मे परिवार के पांच बच्चों समेत 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को और 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। उसके बाद सभी झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। इस हादसे मे झुलसे बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है।

ये भी देखें:एक्सप्रेसवे हादसे : एक साल में हुई 250 से ज्यादा मौतें, अब ड्राइवरों का भी होगा टेस्ट

थाना जलालाबाद के ग्राम कलयानपुर मे रहने वाले सत्यपाल सिंह के घर पर सुबह का नास्ता बनाया जा रहा था। पत्नी कुसुमा किचन मे थी और उनके पांच बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। सत्यपाल को गैस सिलेंडर उज्जवला योजना के अंतर्गत मिला था। नाश्ता बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। देखते ही देखते पूरे घर के अंदर आग फैल गई। जिसमे किचन मे काम कर रही कुसुमा गंभीर रूप से झुलस गई। इस हादसे मे सत्यपाल समेत उनके पांच बच्चो को मिलाकर 9 लोग गंभीर रूप से झूलस गए। हादसे के बाद घर से आग की लपटे निकलने लगी। और घर मे चीखपुकार मचने लगी। स्थानीय लोगो की मदद से सबको बाहर निकला गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 108 नंबर एंबुलेंस से झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुइ है।

झुलसी महिला कुसुमा ने बताया कि वह रोज की तरह अपने किचन मे बच्चो के लिए खाना बना रही थी। अचानक पाईप से गैस लीक होने लगी। जिससे घर मे आग लग गई। परिवार के 9 लोग झुलस गए ।उनको अस्पताल लाया गया है।

ये भी देखें:दीप प्रज्वलित कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का किया शुभारंभ

वही डाक्टर अनुराग पाराशर का कहना है कि आग से झुलसे 9 लोगो को लाया गया है। जिसमे 5 बच्चे है और 4 बङे है। बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story