×

गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा और BJP कैंडिडेट मेनका ने दाखिल किया नामंकन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूनम सिन्हा कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं, वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 18 April 2019 6:33 AM GMT
गठबंधन उम्मीदवार पूनम सिन्हा और BJP कैंडिडेट मेनका ने दाखिल किया नामंकन
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गठबंधन की उम्मीदवार पूनम सिन्हा ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूनम सिन्हा कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं, वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पूनम सिन्हा का मुकाबला गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हैं, जो लगातार दूसरी बार लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं।

पूनम सिन्हा हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई थीं और बुधवार को गठबंधन ने उन्हें लखनऊ से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

यह भी पढ़ें...गठबंधन प्रत्याशी के वोट मांगते हुए फोटो वायरल करना सरकारी कर्मचारी को पड़ा भारी

तो वहीं बीजेपी नेता मेनका गांधी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। यहां मेनका गांधी का मुकाबला कांग्रेस के नेता संजय सिंह और गठबंधन के प्रत्याशी से है। बीजेपी ने इस बार मेनका गांधी और उनके बेचे वरुण गांधी की सीट अदला बदली की है।

यह भी पढ़ें...विश्व धरोहर दिवस पर जानें इससे जुड़ी कुछ अहम बातें

2014 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से मेनका गांधी ने चुनाव लड़ा था, तो वहीं वरुण गांधी सुल्तानपुर से।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story